विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

महंगा होने जा रहा है सड़क पर सफर, एक अप्रैल से बढ़ जाएंगे वार्षिक फास्टैग के दाम और टोल दरें

By Vivek Kumar Sharma Edited By: Prateek Gupta
Published: Thu, 12 Mar 2026 07:40 PM (IST)

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने 1 अप्रैल से वार्षिक फास्टैग और टोल दरों में वृद्धि की घोषणा की है। ...और पढ़ें

टोल प्लाजा की तस्वीर का सांकेतिक प्रयोग किया गया है।

टोल प्लाजा की तस्वीर का सांकेतिक प्रयोग किया गया है।

HighLights

  1. वार्षिक फास्टैग अब 3000 की जगह 3075 रुपये का।

  2. सामान्य टोल दरों में लगभग तीन प्रतिशत की वृद्धि होगी।

संवाद सूत्र, अलीगढ़। नेशनल हाईवे और एक्सप्रेस-वे पर सफर करने वाले वाहन स्वामियों की जेब पर अब अतिरिक्त बोझ पड़ने वाला है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआइ) ने एक अप्रैल से वार्षिक फास्टैग की कीमतों और टोल दरों में बढ़ोतरी करने का निर्णय लिया है।

केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी द्वारा पिछले वर्ष 15 अगस्त से निजी गैर-वाणिज्यिक वाहनों के लिए शुरू की गई 3000 रुपये की वार्षिक फास्टैग सुविधा जनता के बीच काफी लोकप्रिय हुई थी। इस पास के जरिए वाहन स्वामियों को साल भर में 200 बार आवागमन की सुविधा मिलती है, जिससे प्रति यात्रा की लागत मात्र 15 रुपये पड़ती थी।

गभाना टोल मैनेजर बजरंग सैनी के अनुसार एनएचआइ द्वारा जारी नई अधिसूचना के तहत एक अप्रैल से वार्षिक फास्टैग के लिए अब 75 रुपये अतिरिक्त चुकाने होंगे, जिससे इसकी नई कीमत 3075 रुपये हो जाएगी। इसके साथ ही टोल प्लाजा की सामान्य दरों में भी लगभग तीन प्रतिशत तक की वृद्धि होने की संभावना है।

जिसकी विस्तृत अधिसूचना जल्द ही जारी की जाएगी। वार्षिक पास की सुविधा से जहां यात्रियों के समय और धन की बचत हो रही थी, वहीं अब इस मूल्य वृद्धि से नियमित सफर करने वालों को थोड़ा अधिक खर्च करना होगा।