Move to Jagran APP

अलीगढ़ में गुरु पूर्णिमा पर गुरुजनों का पूजन कर लिया आशीर्वाद

गुरुओं को अंगवस्त्र दान-दक्षिणा भेंट की। मंदिर मठ और आश्रमों में भी भक्तगण पहुंचे। भजन-कीर्तन किया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 25 Jul 2021 02:16 AM (IST)Updated: Sun, 25 Jul 2021 02:16 AM (IST)
अलीगढ़ में गुरु पूर्णिमा पर गुरुजनों का पूजन कर लिया आशीर्वाद
अलीगढ़ में गुरु पूर्णिमा पर गुरुजनों का पूजन कर लिया आशीर्वाद

जागरण संवाददाता, अलीगढ़ : गुरु पूर्णिमा पर शनिवार को आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। हर तरफ श्रद्धाभाव के साथ शिष्यों ने गुरु का पूजन किया, उनसे आशीर्वाद लिया। गुरुओं को अंगवस्त्र, दान-दक्षिणा भेंट की। मंदिर, मठ और आश्रमों में भी भक्तगण पहुंचे। भजन-कीर्तन किया। तमाम भक्त भावुक होकर दंडवत लगा रहे थे। गुरुजनों ने भी महर्षि वेद व्यास का पूजन किया।

loksabha election banner

वैदिक ज्योतिष संस्थान के प्रमुख स्वामी पूर्णानंदपुरी के शिष्यों ने मैरिस रोड स्थित धर्मपुर कोर्टयार्ड में गुरु पूर्णिमा महोत्सव मनाया। सुबह से ही पूजन के लिए भक्तों का तांता लगा हुआ था। कथाव्यास शिवम शास्त्री व हाथरस के आकाश भारद्वाज, ललित वर्मा, दीपांशु आदि ने अपने सुंदर भजनों की प्रस्तुति दी। वरिष्ठ भाजपा नेता श्यौराज सिंह, डीएम चंद्रभूषण सिंह ने दीप प्रज्जवलित किया। अवस्थी ज्योतिष संस्थान के प्रमुख आदित्य नारायण अवस्थी का भी बड़ी संख्या में शिष्यों ने पूजन किया। अचलताल स्थित गिलहराज मंदिर में भी सुबह से श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ था। धर्मगुरु सुनील कौशल महाराज से भी आशीर्वाद लेने वालों का तांता लगा रहा। रावणटीला स्थित चेतन आश्रम में श्रद्धालुओं ने गुरु चेतनानंद सरस्वती से आशीर्वाद लिया। यहां श्रद्धालुओं ने साध्वी पुनीता चेतन से भी आशीर्वाद लिया। भजन-कीर्तन किया। टीकाराम मंदिर में पुजारी राजू पंडित का पूजन किया गया। हरिकांत महाराज से श्रद्धालुओं ने आशीर्वाद लिया।

भाजपा नेताओं ने भी लिया आशीर्वाद : भाजपा ने गुरु पूर्णिमा के अवसर पर गुरुजनों का आशीर्वाद लिया। मंदिर, मठ और आश्रमों में पहुंचकर गुरुजन का पूजन किया। भाजपा प्रदेश नेतृत्व की ओर से आए इस कार्यक्रम में जिले के सभी पदाधिकारी ने पूजन किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.