Move to Jagran APP

World Environment Day: मुख्‍यमंत्री योगी के जन्मदिन पर नगर निगम ने लॉंन्‍च की इलेक्ट्रिक कारें Aligarh News

अलीगढ़ स्मार्ट सिटी और नगर निगम के संयुक्त प्रयास से ईईएसएल कंपनी से अनुबंधित इलेक्ट्रिक कारों की विधिवत शुरुआत नगर आयुक्त सत्य प्रकाश पटेल ने कर दी।

By Sandeep SaxenaEdited By: Published: Fri, 05 Jun 2020 05:03 PM (IST)Updated: Sat, 06 Jun 2020 08:10 AM (IST)
World Environment Day: मुख्‍यमंत्री योगी के जन्मदिन पर नगर निगम ने लॉंन्‍च की इलेक्ट्रिक कारें Aligarh News
World Environment Day: मुख्‍यमंत्री योगी के जन्मदिन पर नगर निगम ने लॉंन्‍च की इलेक्ट्रिक कारें Aligarh News

अलीगढ़ [जेएनएन]: विश्व पर्यावरण दिवस और प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन के अवसर पर शुक्रवार को अलीगढ़ स्मार्ट सिटी और नगर निगम के संयुक्त प्रयास से ईईएसएल कंपनी से अनुबंधित इलेक्ट्रिक कारों की विधिवत शुरुआत नगर आयुक्त सत्य प्रकाश पटेल  ने कर दी। उन्होंने वर्तमान कोविड 19 से लड़ने के लिए हमे अपने आसपास के पर्यावरण को मजबूत बनाने की बेहद आवश्यकता है। इसलिए प्रत्येक नागरिक अपने घर, आंगन और आसपास पेड़ पौधे अवश्य लगाएं।

loksabha election banner

नो फ्यूल इलेक्ट्रिक कार

नगर आयुक्त ने बताया पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए नगर निगम व अलीगढ़ स्मार्ट सिटी द्वारा नो फ्यूल इलेक्ट्रिक गाडिय़ों की शुरुआत आवश्यक सेवाओं में लगे अधिकारियों के साथ शुरू कर दी गईं हैं। उन्होंने बताया इन गाडिय़ों के रखरखाव एवं संचालन के लिए ईईएसएल कंपनी से अनुबंध किया गया है। पहले चरण में सात गाडिय़ां मंगाई गई हैं।

पर्यावरण संरक्षण का बड़ा कदम

उन्होंने बताया निश्चित रूप से पर्यावरण संरक्षण के लिए यह बड़ा कदम है। आने वाला समय पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए ऐसी गाडिय़ों का ही है। उन्होंने कहा निश्चित रूप से नगर निगम अलीगढ़ जनपद का पहला ऐसा विभाग है, जहां पर इलेक्ट्रिक गाडिय़ों की शुरुआत की गई है।

पर्यावरण को मजबूत बनाने की आवश्यकता

उन्होंने कहा वर्तमान कोविड 19 से लड़ने के लिए हमे अपने आसपास के पर्यावरण को मजबूत बनाने की बेहद आवश्यकता है। इसलिए प्रत्येक नागरिक अपने घर, आंगन और आस-पास पेड़ पौधे अवश्य लगाएं। उनसे प्रेरित होकर नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त राज बहादुर सिंह व रोहित सिंह समेत अनेक अधिकारी व कर्मचारियों ने पर्यावरण को बचाने के लिए कम से कम ईंधन गाड़ियों का प्रयोग करने का संकल्प लिया।

ये अधिकारी रहे मौजूद

 विश्व पर्यावरण दिवस और प्रदेश के मुख्यमंत्री के जन्म दिवस के अवसर पर विधिवत इन गाडिय़ों की शुरुआत करना गौरव की बात है। इस अवसर पर सहायक नगर आयुक्त राज बहादुर सिंह, जोनल सफाई अधिकारी महेंद्र सिंह, स्वच्छता निरीक्षक अनिल आजाद, अहसान रब मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.