Move to Jagran APP

यूपी में सरकार बनाने को कार्यकर्ता अभी से जुट जाएं : तौकीर आलम

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के निर्देश पर अखिल भारतीय कांग्रेस के सचिव व यूपी सहप्रभारी तौकीर आलम ने छर्रा विधानसभा के ब्लॉक अकराबाद में ब्लाक अध्यक्षों और न्याय पंचायत के पदाधिकारियों की बैठक ली।

By JagranEdited By: Published: Thu, 24 Jun 2021 01:38 AM (IST)Updated: Thu, 24 Jun 2021 01:38 AM (IST)
यूपी में सरकार बनाने को कार्यकर्ता  
अभी से जुट जाएं : तौकीर आलम
यूपी में सरकार बनाने को कार्यकर्ता अभी से जुट जाएं : तौकीर आलम

अलीगढ़ : कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के निर्देश पर अखिल भारतीय कांग्रेस के सचिव व यूपी सहप्रभारी तौकीर आलम ने छर्रा विधानसभा के ब्लॉक अकराबाद में ब्लाक अध्यक्षों और न्याय पंचायत के पदाधिकारियों की बैठक ली। संचालन कार्यक्रम संयोजक व अखिल भारतीय कांग्रेस के पूर्व पर्यवेक्षक अखिलेश शर्मा ने किया। तौकीर आलम ने कार्यकर्ताओं से कहा की हम सबको 2022 के विधानसभा चुनाव के लिए तैयार रहना है। सभी कार्यकर्ता चुनाव की तैयारी में जी जान से जुट जाएं। 2022 में यूपी में कांग्रेस की ही सरकार बनेगी। अखिलेश शर्मा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने देश के लिए बहुत बलिदान दिए हैं। भाजपा ने केवल जनता को लूटने का काम किया है। पेट्रोल, डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं। आवश्यक वस्तुओं के दामों में महंगाई बढ़ रही है। आम आदमी परेशान है। युवा बेरोजगार है लेकिन भाजपा सरकार देश को लूटने में लगी हुई है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि हम सबको 2022 में यूपी में कांग्रेस की सरकार बनानी है, जिसके लिए कड़ी मेहनत करनी है। बैठक को जिलाध्यक्ष सुरेंद्र चौधरी, पूर्व महानगर उपाध्यक्ष नफीस शेरवानी, ब्लाक अध्यक्ष दिवाकर सक्सेना, अखिलेश यादव आदि ने संबोधित किया। बैठक में प्रदेश महासचिव बदरुद्दीन कुरैशी, प्रदेश सचिव जिला प्रभारी मुकेश धनगर, पूर्व महानगर उपाध्यक्ष ज्ञानप्रकाश सक्सेना, पूर्व महानगर अध्यक्ष तल्हा अबरार, बॉबी बसी, जिला उपाध्यक्ष अनवर अकील, जितेंद्र सिंह, गौरांग देव चौहान, संतोष सिंह, आकाश मसीह, शोएब खान, पूर्व प्रधान शीलेंद्र रावत, राज कुमार यादव यूसुफ हाजी, फकीर चंद्र यादव, अहमद खान, गजेंद्र वर्मा, अतर सिंह यादव, अमन अहमद, नीरज वाष्र्णेय, फणींद्र कुमार, किशनपाल यादव, प्रवेश शर्मा, रामवीर यादव, शमी खान, नौशाद, बंटी ठाकुर, खलील अहमद, संजय बघेल, चरण सिंह, शिवांग शर्मा, सुमेर मौर्य, शाबू खान,ललित सक्सेना आदि मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.