Move to Jagran APP

मतदाता बनने में पुरुषों से आगे निकली महिलाएं, 37 हजार ने किया आवेदन

विधानसभा चुनाव 2022 के मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान में इस बार एक अच्छी खबर सामने आई है। पुरुषों के मुकाबले इस बार महिलाएं आगे रही हैं। एक नवंबर से अब तक चले अभियान में कुल 37833 महिलाओं ने वोट बनवाने के लिए आवेदन किया है।

By Sandeep Kumar SaxenaEdited By: Published: Sun, 28 Nov 2021 05:12 PM (IST)Updated: Sun, 28 Nov 2021 05:12 PM (IST)
मतदाता बनने में पुरुषों से आगे निकली महिलाएं, 37 हजार ने किया आवेदन
विधानसभा चुनाव 2022 के मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान में इस बार एक अच्छी खबर सामने आई है।

अलीगढ़, जागरण संवाददाता। विधानसभा चुनाव 2022 के मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान में इस बार एक अच्छी खबर सामने आई है। पुरुषों के मुकाबले इस बार महिलाएं आगे रही हैं। एक नवंबर से अब तक चले अभियान में कुल 37833 महिलाओं ने वोट बनवाने के लिए आवेदन किया है। वहीं, पुरुषों की संख्या 35898 ही है। प्रशासन भी जेडर रेशियो संतुलित करने के लिए महिलाओं के अधिक से अधिक वोट बनाने पर विशेष जोर दे रहा है। अधिक से अधिक पात्र महिलाओं के नाम मतदाता सूची में जोड़े जा रहे हैं। 18 से 19 साल के बीच ही महिला मतदाताओं को प्राथमिकता से सूची में जोड़ा जा रहा है।

loksabha election banner

तैयारियां जोरों पर

अगले साल विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं। इसके लिए चुनाव आयोग की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। बूथ बन चुके हैं। कोरोना के चलते इस बार करीब सौ से अधिक बूथ बढ़े हैं। अब एक नवंबर से मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान चल रहा है। इसमें अब तक चार दिन बूथों पर विशेष कैंप लगाए गए हैं। वहीं, बीएलअो ने डोर टू डोर जाकर भी वोट बनाए गए हैं। अफसरों के मुताबिक जिले में अब तक 73731 नए लोगों ने मतदाता बनने के लिए फार्म 6 भरा। इनमें 35898 पुरुष एवं 37833 महिलाएं शामिल हैं। इस बार पुरुषों के आगे महिलाएं रही है। उन्होंने बताया कि जिले में काफी समय बाद महिलाएं पुरुषों से आगे निकली हैं। अब तक जेंडर रेशियो भी संतुलित नहीं थ।

मतदाता सूची से नाम न रहें वंचित

उन्होंने बताया कि अब तक 6045 लोगों ने नाम में संशोधन एवं 485 लोगों के नाम सूची से हटाने के आवेदन आए। एडीएम सिटी व उप जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश पटेल ने बताया कि शनिवार को विशेष अभियान में एक ही दिन में 11579 लोगों ने फार्म 6 भरे, जबकि 879 मतदाताआें ने नाम पते में संशोधन और 102 लोगों ने नाम हटाने के लिए फार्म 8 भरा। उन्होंने बताया कि अभी बीएलओ 30 नवंबर तक डोर-टू-डोर जाकर आवेदन पत्र प्राप्त करेंगे। इससे कोई भी पात्र व्यक्ति मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.