महिला की हत्या कर शव जंगल में फेंका, क्षेत्र में सनसनी Aligarh news
जवा के भटौटी के जंगल मे नाले के पास सोमवार को एक अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। महिला की उम्र करीब 28 साल के आसपास बतायी जा रही हैैै। महिला के शरीर पर नीला आसमानी सूट था जिस पर फूल बने हुए थे।
अलीगढ़, जेएनएन : जवा के भटौटी के जंगल मे नाले के पास सोमवार को एक अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। महिला की उम्र करीब 28 साल के आसपास बतायी जा रही हैैै। महिला के शरीर पर नीला आसमानी सूट था जिस पर फूल बने हुए थे। देखने से महिला विवाहित लग रही थी। पैरों में बिछिया व पाजेब भी नही थे व पहनावे से मुस्लिम दीख रही थी।
झाड़ी काटने गए लोगों ने शव देखा
सोमवार की सुबह भटौटी निवासी तेजवीर नाले के पास बबूल के जंगल मे अपने खेतों के चारो ओर लगाने के लिए झांखड़ काटने गये थे कि शव को पड़े देखा, जिसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया लेकिन शिनाख्त नही हो सकी। थानाध्यक्ष जवां अभय कुमार शर्मा ने बताया कि महिला की प्रथमदृष्टया गला घोंट कर की गई हत्या मालूम होती है। जिसे जलाने का भी प्रयास किया गया है। जहां एक सफेद अंगोछा व महिला की आधी चुनरी जली मिली, उन्होंने ये भी बताया कि महिला की हत्या कहीं अन्यत्र की गई है बाद में शव को यहां लाकर डाला गया है।