Move to Jagran APP

Aligarh Coronavirus News Update: कोरोना से महिला की मौत, 98 नए संक्रमित

कोरोना ने अब तेजी से रफ्तार पकड़ ली है। शुक्रवार को जिले में बरौला जाफराबाद की महिला की दीनदयाल अस्पताल में मौत हो गई है।

By Sandeep SaxenaEdited By: Published: Sat, 15 Aug 2020 09:55 AM (IST)Updated: Sat, 15 Aug 2020 04:27 PM (IST)
Aligarh Coronavirus News Update: कोरोना से महिला की मौत, 98 नए संक्रमित
Aligarh Coronavirus News Update: कोरोना से महिला की मौत, 98 नए संक्रमित

अलीगढ़ जेएनएन: कोरोना ने अब तेजी से रफ्तार पकड़ ली है। शुक्रवार को जिले में बरौला जाफराबाद की महिला की दीनदयाल अस्पताल में मौत हो गई है। वहीं, किशोर नगर के एक एलआइसी एजेंट की आगरा में रिपोर्ट निगेटिव आने के दो दिन बाद ही मौत हो गई है। वहीं, 98 मरीज नए संक्रमित हैं। इनमें नौ मरीज कलक्ट्रेट के ही हैं। इसके अलावा 43 मरीज स्वस्थ्य हुए है। अब जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 2362 हो गई है। वहीं, 1594 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। 694 सक्रिय केस हैं।
जानकारी के मुताबिक बरौला जाफराबाद निवासी 64 वर्षीय महिला दो दिन पहले दीनदयाल अस्पताल में भर्ती कराई थी। इनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। अब लगातार इतनी तबीयत खराब होती जा रही थी। डॉक्टरों ने इन्हें ऑक्सीजन पर भी रखा। अब शुक्रवार को सुबह सवा आठ बजे इनकी मौत हो गई। परिजनों ने कोरोना प्रॉटोकॉल के तहत इनका अंतिम संस्कार किया है। वहीं, मेडिकल कॉलेज में भी बरेली के एक संक्रमित के मरने की खबर आ रही है, लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हो सकी।

रिपोर्ट निगेटिव आने पर दो दिन बाद मौत

किशोर नगर निवासी 53 वर्षीय व्यक्ति की भी शुक्रवार को मौत हो गई। 30 जुलाई को इनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजीटिव आई थी। इनके परिवार में अन्य कई लोग भी संक्रमित थे। बाकी तो सभी की तबीयत ठीक हो गई, लेकिन इनकी हालात में सुधार नहीं हो रहा था। डॉक्टरों ने इन्हें आगरा रेफर कर दिया था। जहां दो दिन पहले इनकी रिपोर्ट तो निगेटिव आ गई, लेकिन हालात स्थिर बने हुए थे। अब शुक्रवार को इन्होंने अंतिम सांस ली।
जिले भर में 98 संक्रमित : शुक्रवार को जिले भर में कुल 1200 से अधिक लोगों की जांच रिपोर्ट आईं। इनमें कुल 98 लोग संक्रमित मिले हैं। इनमें 50 फीसद से अधिक मरीज एंटी जन किट से पॉजिटिव आए हैं। वहीं, अन्य मरीज लैब की जांच के बाद संक्रमित निकले हैं।
डीएम वार रूम के तीन कर्मचारियों समेत कलक्ट्रेट में नौ संक्रमित
शासन से नियुक्त ईडीएम की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद डीएम चंद्रभूषण सिंह ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट के कर्मचारी व अधिकारियों की जांच कराई। इसमें कुल नौ लोगों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसमें तीन कर्मचारी डीएम वार रूम के हैं। वहीं, दो महिला व दो पुरुष होमगार्ड हैं। इसके अलावा अन्य चतुर्थ श्रेणी स्तर के कर्मचारी हैं। एक साथ नौ लोग संक्रमित आने के बाद कलक्ट्रेट में खलबली मच गई है। अफसरों व बाबुओं में डर का माहौल हैं। कुछ अफसरों ने तो शुक्रवार को रिपोर्ट निगेटिव आने पर राहत की सांस ली। डीएम की रिपोर्ट भी निगेटिव आई है।

prime article banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.