अलीगढ़ में ट्रैक्टर की टक्कर से महिला की मौत
उत्तर प्रदेश के जनपद अलीगढ़ के जवां में शनिवार की रात ट्रैक्टर की टक्कर से एक महिला की मौत हो गई।
By Sandeep SaxenaEdited By: Published: Sun, 20 Sep 2020 12:50 PM (IST)Updated: Sun, 20 Sep 2020 12:50 PM (IST)
अलीगढ़ जेएनएन: उत्तर प्रदेश के जनपद अलीगढ़ के जवां में शनिवार की रात ट्रैक्टर की टक्कर से एक महिला की मौत हो गई। जवां अनूपशहर रोड स्थित भटौटी मोड़ के समीप शनिवार की रात 45 वर्षीय परवीन पत्नी फारुख खां निवासी पिलोना अपने पुत्र बिलाल के साथ बाइक पर अलीगढ़ से दवा लेकर गांव लौट रही थीं। तभी पीछे से आ रहेे ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी, जिससे मौके पर ही परवीन की मौत हो गई। चालक ट्रैैक्टर को छोड़ कर भाग गया,जिसे मौके पर पहुच कर पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। मामले में मृतका के पुत्र बिलाल ने अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ थाना में तहरीर दी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें