Move to Jagran APP

अलीगढ़ में टावर पर चढ़ी महिला, बार अध्यक्ष पर मुकदमा होने पर उतरी aligarh news

एफआइआर की कॉपी महिला के वाट्सएप पर दी। तब वह तीन घंटे बाद टावर से उतरी। इसके बाद ही पुलिस अधिकारियों ने राहत की सांस ली। इसे फिलहाल परिजनों के साथ घर भेज दिया है।

By Mukesh ChaturvediEdited By: Published: Tue, 03 Sep 2019 01:07 AM (IST)Updated: Tue, 03 Sep 2019 02:31 PM (IST)
अलीगढ़ में टावर पर चढ़ी महिला, बार अध्यक्ष पर मुकदमा होने पर उतरी aligarh news
अलीगढ़ में टावर पर चढ़ी महिला, बार अध्यक्ष पर मुकदमा होने पर उतरी aligarh news

अलीगढ़ (जेएनएन)।  पिछले पांच दिन से द अलीगढ़ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष कैलाश बाबू से चल रहे विवाद को लेकर एक महिला सोमवार को शहर के बाइपास स्थित विवेकानंद कॉलेज के सामने 80 फुट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गई। इसने कूद कर जान देने की धमकी देकर पुलिस अधिकारियों  के होश उड़ा दिए। उसकी शर्त के अनुसार एसएसपी ने पूर्व में दी गई तहरीर पर सिविल लाइन थाने में अध्यक्ष के खिलाफ छेड़छाड़ एवं दुष्कर्म के प्रयास का मुकदमा दर्ज कराया। एफआइआर की कॉपी महिला के वाट्सएप पर दी। तब वह तीन घंटे बाद टावर से उतरी। इसके बाद ही पुलिस अधिकारियों ने राहत की सांस ली। इसे फिलहाल परिजनों के साथ घर भेज दिया है।

loksabha election banner

यह है आरोप

यह महिला एक वकील के साथ कोर्ट में काला कोर्ट पहनकर चली गई थी। बहस में बोली भी। इसको लेकर बार अध्यक्ष ने सवाल उठा दिए थे। तभी से दोनों में विवाद चल रहा है। महिला ने अध्यक्ष पर छेड़छाड़ के आरोप लगाकर पुलिस को तहरीर दे दी थी, लेकिन मामला दर्ज नहीं हुआ। सोमवार को अध्यक्ष के समर्थन में अधिवक्ता एसएसपी से मिले और महिला के खिलाफ धोखाधड़ी व बदमान करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज करा दी। इससे आहत होकर महिला शाम करीब पांच बजे टावर पर चढ़ गई। मोबाइल भी साथ ले गई थी।

समझाने पर नहीं मानी

सूचना मिलते ही देहली गेट इंस्पेक्टर इंद्रेश पाल सिंह मौके पर पहुंचे। महिला को समझाया गया लेकिन नहीं मानी। इसके बाद सीओ प्रथम विशाल पांडेय व एसपी सिटी अभिषेक कुमार भी पहुंच गए, लेकिन महिला नहीं मानी। आखिर में एसएसपी आकाश कुलहरि को मौके पर जाना पड़ा। उन्होंने पूर्व में दी गई महिला की तहरीर पर बार अध्यक्ष के खिलाफ सिविल लाइंस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। एफआइआर की कॉपी महिला को वाट्सएप की। इसके बाद ही रात करीब आठ बजे वह नीचे उतरी।

नोटिस भेजकर मांगा था जवाब

 29 अगस्त को अलीगढ़ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष कैलाश बाबू गुप्ता ने एडवोकेट देववीर सिंह को नोटिस दिया था। पूछा था कि उनके साथ सीजेएम कोर्ट में मौजूद महिला काला कोट क्यों पहने हैं। इसका तीन दिन में जवाब मांगा था। देववीर सिंह ने इसका जवाब भेज दिया था। इसमें बताया था कि तबीयत सही नहीं होने के कारण यह महिला सहयोग कर रही थी।

यह दी धमकी

टावर पर चढ़कर महिला ने धमकी देते हुए कहा कि 'एसएसपी ने मेरा मुकदमा दर्ज नहीं किया है। मेरी कोई नहीं सुन रहा। जब तक एसएसपी यहां नहीं आते मैं उतरने वाली नहीं हूं। मैं कूदकर जान दे दूंगी, फिर मेरी लाश लेकर चले जाना।

जाल न होने पर दरी लेकर खड़े रहे पुलिसकर्मी

टावर पर जाल नहीं लगा था। शहर के अधिकतर टावरों का यही हाल है। ऐसे में कोई भी यहां चढ़ सकता है। इधर, महिला के टावर पर चढऩे की सूचना जब पुलिस प्रशासन में खलबली मच गई। बचाव के भी पर्याप्त इंतजाम नहीं थे। सिर्फ दरी की व्यवस्था हो पाई थी। पुलिसकर्मी दरी लेकर ही नीचे खड़े थे।

अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन

सोमवार को वकीलों ने हड़ताल रखी और सुबह 11 बजे वकीलों ने दीवानी पर प्रदर्शन किया। वे बार एसोसिएशन के अध्यक्ष कैलाश बाबू गुप्ता पर लगाए गए आरोपों का विरोध कर रहे थे। यहां से अध्यक्ष के नेतृत्व में अधिवक्ता एसएसपी कार्यालय गए और तहरीर दी। इसमें बताया गया कि एक महिला अधिवक्ता बनकर न्यायालय में काम कर रही है। अध्यक्ष के साथ एसोसिएशन के महासचिव अनूप कौशिक, सुनील कुमार गौतम, ब्रजेश रौतेला, सुरेश कुमार आदि थे।

महिला के माफी मांगी, ऑडियो वायरल

अध्यक्ष व महिला के बीच हुई बातचीत का एक ऑडियो भी वायरल हुआ है। जिसमें महिला अध्यक्ष को भाई बताते हुए माफी मांग रही है। कह रही है कि किसी के बहकावे में उसने ऐसा किया है। अध्यक्ष ने दावा किया है कि यह बातचीत सोमवार दोपहर 2:58 बजे की है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.