बच्चे के सामने महिला को क्रूरता से पीटा, वीडियो वायरल Aligarh News
उत्तर प्रदेश के जनपद अलीगढ़ के कस्बा के जट्टारी में क्षेत्र में एक महिला को उसके बच्चे के सामने बुरी तरह से पीटा गया। महिला को बुरी तरह पीटने का वीडियो वायरल हो रहा है।
अलीगढ़ [जेएनएन]: उत्तर प्रदेश के जनपद अलीगढ़ के कस्बा के जट्टारी में क्षेत्र में एक महिला को उसके बच्चे के सामने बुरी तरह से पीटा गया। महिला को बुरी तरह पीटने का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में एक दुधमुंहा बच्चा भी रोता हुआ दिख रहा है। क्षेत्र के गांव खेडिय़ा खुर्द के ग्रामीणों का दावा है कि वीडियो उन्हीं के गांव का है। अहम बात यह है महिला को पीटने वाले व्यक्ति की पत्नी खुदकशी कर चुकी है।
गांव के ही व्यक्ति ने बनाया वीडियो
ग्रामीणों का कहना है कि गांव के ही एक व्यक्ति ने मारपीट की वीडियो मोबाइल फोन के कैमरे से बना ली है। वीडियो में दिख रहा व्यक्ति क्रूर किस्म का है। कई वर्ष पहले उसकी पत्नी ने भी उससे परेशान होकर खुदकुशी कर ली थी। उसके बाद आरोपित व्यक्ति ने दूसरे कई राज्यों से महिलाओं को बहला-फुसलाकर लाना शुरू कर दिया। सभी महिलाओं से इसी तरह मारपीट करता है, जिस कारण सब उसे छोड़कर चली जाती हैैं।
बच्चे के सामने मारपीट
वीडियो में दिख रही महिला 15वीं महिला है, जिसे वह कहीं दूसरे इलाके से लाया है। उस पर भी अत्याचार कर रहा है। महिला का एक दुधमुंहा बच्चा भी है। मामले में जब पुलिस चौकी प्रभारी सत्येंद्र सिंह से बात की गई तो उन्होंने कहा कि इस तरह का कोई मामला संज्ञान में नहीं है।
घर में घुस कर महिला से छेड़छाड़
चंडौस कस्बा निवासी एक महिला से पड़ोसी ने छेड़छाड़ कर दी। शिकायत करने पर आरोपित के परिवार वालों ने महिला की ही पिटाई कर दी। पीडि़ता के अनुसार सोमवार को वह घर में अकेली थी। तभी पड़ोस में रहने वाला एक व्यक्ति घर में घुस गया और छेड़छाड़ करने लगा। शोर मचाने पर आरोपित के परिवार की महिला भी पहुंच गईं। पीडि़त महिला के शिकायत करने पर उसी को झूठी बता कर महिला की पिटाई कर दी। महिला ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।