Breaking News : मामूली विवाद में ईंट से कुचलकर पत्नी की हत्या, शौहर गिरफ्तार Aligarh news
थाना रोरावर क्षेत्र के 12 बीघा मामूदनगर में रविवार दोपहर घरेलू विवाद में शौहर ने पत्नी की ईंटों से कुचलकर हत्या कर दी। मामूदनगर निवासी एजाज खां का पत्नी 50 वर्षीय केशर उर्फ गुड्डी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया।
By Anil KushwahaEdited By: Published: Sun, 26 Sep 2021 05:05 PM (IST)Updated: Sun, 26 Sep 2021 05:05 PM (IST)
अलीगढ़, जागरण संवाददाता। थाना रोरावर क्षेत्र के 12 बीघा मामूदनगर में रविवार दोपहर घरेलू विवाद में शौहर ने पत्नी की ईंटों से कुचलकर हत्या कर दी। मामूदनगर निवासी एजाज खां का पत्नी 50 वर्षीय केशर उर्फ गुड्डी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। गुस्से में एजाज ने ईंटों से कुचलकर उसकी हत्या कर दी। पड़ोसियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपित को भागते समय गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें