मायके से नहीं लौटी पत्नी, युवक ने की खुदकुशी Aligarh news
नगला जुझार थाना गौंड़ा क्षेत्र के गांव नगला दरबर के एक युवक ने पत्नी के वियोग में खुदकुशी कर ली। रक्षाबंधन पर मायके गई पत्नी वापस नहीं लौट रही थी।
अलीगढ़, जेएनएन। नगला जुझार थाना गौंड़ा क्षेत्र के गांव नगला दरबर के एक युवक ने पत्नी के वियोग में खुदकुशी कर ली। रक्षाबंधन पर मायके गई पत्नी वापस नहीं लौट रही थी।
नगला दरबर निवासी भोला (28)पुत्र गोवर्धन सिंह की शादी 10 वर्ष पहले राया (मथुरा) क्षेत्र के गांव इटौली की बतका से हुई थी। इनपर तीन बच्चे ज्योति, सनी व निक्की है। भोला मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करता है। रक्षाबंधन पर पत्नी मायके गई थी। जब लौटकर नहीं आई तो युवक उसे बुलाने ससुराल गया। पत्नी ने कुछ समय और मायके में रहने की बात कहते हुए युवक के साथ आने से इंकार कर दिया। दो दिन पहले युवक गांव लौट आया और काफी परेशान रहने लगा था। स्वजनों का कहना है कि वह पत्नी के वियोग के चलते खुदकुशी करने की कहता था। सोमवार की दोपहर तीन बजे घर पर कोई नहीं था। इस दौरान युवक ने कमरे में बंद होकर धोती का फंदा बनाकर खुदकुशी कर ली। स्वजनों को घटना की जानकारी हुई तो घर में कोहराम मच गया। सूचना मिलने के बाद पत्नी भी गांव पहुंच गई। विदित रहे कि मृतक तीन भाईयों में सबसे बड़ा था। उसकी मौत से स्वजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।