Move to Jagran APP

एससी-एसटी एक्ट में संशोधन पर क्यों चुप है विपक्ष ?

लोकदल के अध्यक्ष चौ. सुनील सिंह ने कहा 76 फीसद को अनदेखा कर रही भाजपा।

By JagranEdited By: Published: Sun, 09 Sep 2018 09:00 AM (IST)Updated: Sun, 09 Sep 2018 09:39 AM (IST)
एससी-एसटी एक्ट में संशोधन पर क्यों चुप है विपक्ष ?
एससी-एसटी एक्ट में संशोधन पर क्यों चुप है विपक्ष ?

अलीगढ़ : लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व एमएलसी चौ. सुनील सिंह ने कहा कि एससी-एसटी एक्ट में संशोधन के लिए संसद में प्रस्ताव पारित हो गया। विपक्ष में बैठे कांग्रेस, सपा व अन्य दलों के नेता शांत बने रहे। पिछड़े व सवर्णो के खिलाफ यह काला कानून पास हो गया। लोकदल ने संशोधन के विरोध में आंदोलन का बिगुल फूंका है।

prime article banner

पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि अब ऐसे मामलों में बिना जांच के रिपोर्ट दर्ज होगी। इसके विरोध में लोकदल 15 सितंबर को प्रदेशभर में जेल भरो आंदोलन छेड़ेगा। 20 सितंबर से लखनऊ के कांशीराम पार्क से दिल्ली के राजघाट तक रथ यात्रा निकाली जाएगी। इसके जरिये लोगों को जागरूक किया जाएगा।

पूर्व एमएलसी सिंह ने कहा कि भाजपा 24 फीसद लोगों को खुश करने के लिए 76 प्रतिशत को नजरअंदाज कर रही है। संशोधन के बाद कानून का दुरुपयोग होगा।

उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी हरियाणा, बिहार, राजस्थान, व उत्तर प्रदेश में दो सौ सीटों पर चुनाव लड़ेगी। दावा किया कि लोकदल दो सौ सीटों पर चुनाव जीतेगी। गत लोकसभा चुनाव में भाजपा ने देश की जनता को सपने दिखाकर वोट तो हासिल किया, मगर साकार नहीं किया। उनका दल लोकसभा चुनाव में तीसरा विकल्प होगा। उन्होंने कहा कि किसान कर्ज में डूबा हुआ है, प्रदेश में कानून व्यवस्था चौपट है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष देवा नंद, संदीप तोमर, राहुल, कुंवर साहिर, सुनहरी लाल, कन्हैया लाल, गिरेंद्र सिंह भी थे। पूर्व एमएलसी धनीपुर के गांव ऊंटगिरी, जवां के तालिबनगर में भी पहुंचे। यहां उन्होंने लोकदल को तीसरा विकल्प बताया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.