अलीगढ़ में मौसम सुबह से ही रहा बदला बदला
सोमवार को सुबह से ही मौसम बदला बदला सा रहा। हल्की धूप के बीच बादल छाए रहेेेलेकिन धूप बरकरार रही।गर्मी कम नहीं हुई। उमस भरी गर्मी से कुछ राहत जरूर मिली।
अलीगढ़ जेएनएन: सोमवार को सुबह से ही मौसम बदला बदला सा रहा। हल्की धूप के बीच बादल छाए रहेेे,लेकिन धूप बरकरार रही।गर्मी कम नहीं हुई। उमस भरी गर्मी से कुछ राहत जरूर मिली।दोपहर बाद बादल घिरने लगे लेकिन हल्की धूूूप व बादलाेें के बीच लुकाछिपी का खेल कई बार चला, लेकिन बादलों ने सूरज को हावी नहीं दिया। घने बादल छाने लगे। मौसम कुछ ऐसा हो गया, जैसेे बरसात होने वाली हो। शहर के कई इलाकों में बूंदाबादी शुरू हो गई।
मौसम ने बदली करवट
मौसम ने तो रविवार को ही करवट ले ली थी। आसमान पर बादल छाए गए। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। सोमवार को सुबह होते ही घने बादल गायब हो गए और धूप निकल आयी। इससे उमस महसूस हुई। दस बजे के बाद हवा चलने से सुकून मिला। दोपहर एक बजे के बाद बादल घिरने लगे लेकिन हल्की धूूूप व बादलाेें के बीच लुकाछिपी का खेल कई बार चला, लेकिन बादलों ने सूरज को हावी नहीं दिया। हाथरस में भी हाल कुछ ऐसा ही रहा।