Weather Today: अलीगढ़ में बदला मौसम, बारिश ने दी गर्मी से कुछ राहत
उत्तर प्रदेश के जनपद अलीगढ़ में मंगलवार को अचानक मौसम बदल गया। दोपहर में बारिश हुई। इससे गर्मी में कुछ राहत मिली है। शहर के निचले में इलाकों में जरा सी बारिश से जलभराव जैसे हालात हो गए। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
अलीगढ़, जेएनएन। उत्तर प्रदेश के जनपद अलीगढ़ में मंगलवार को अचानक Weather बदल गया। दोपहर में बारिश हुई। इससे गर्मी में कुछ राहत मिली है। शहर के निचले में इलाकों में जरा सी बारिश से जलभराव जैसे हालात हो गए। दोपहर के समय झमाझम बारिश से शहर के कई इलाकों में जलभराव हो गया। रामघाट रोड, इंद्रानगर, एटा चुंगी बाइपास, खैर रोड, देहली गेट आदि इलाकों में जलभराव होने से शहरवासियों को दिक्कत हुई।
सुबह धूप के साथ निकली बारिश
सुबह धूप के साथ उमस भरी गर्मी पड़ी। हालांकि बूंदाबादी के साथ बारिश की संभावना बरकरार बनी हुई है। अभी दो बार बूंदाबांदी होने का अनुमान है। आसमान साफ रहा तो तेज धूप और उमस से परेशानी हो सकती है। मानसून के फिर सक्रिय होने की संभावना है। अधिकतम व न्यूनतम तापमान में मामूली उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।
बारिश बाजारों में भीड़भाड़ कम रही
अलीगढ़ : सुबह से ही बादल छाए हुए थे। नौ बजे के करीब बादलों की ओट से धूप निकलने से उमसभरी गर्मी और बढ़ गई। दोपहर के एक बजे के बादलों के साथ काली घटाएं चारों ओर छा गईं। कुछ देर बाद हल्की बारिश शुरू हो गई। करीब ड़ेढ घंटे तक रुक-रुक कर हल्की बूंदाबांदी होती रही। शाम को बूंदाबांदी बंद हो गई। ठंडी हवाओं के चलने से मौसम सुहाना हो गया। लोग छतों पर आकर और खुले में टहलते हुए मौसम का आनंद ले रहे थे। घरों के अंदर उमस अभी भी परेशान कर रही थी। बादलों के छाए रहने से रात में भी बारिश होने की संभावना बनी हुई है।
यहां भी हुई बारिश
सिकंदराराऊ, सादाबाद व सासनी में शहर व देहात के क्षेत्रों में भी कहीं बूंदाबांदी तो कहीं तेज बारिश हुई। लाइन पर पेड़ की टहनी गिरने एक घंटे ठप रही आपूर्तिबिजली आपूर्ति की समस्या सुचारू नहीं हो पा रही है। रविवार को दिन में कई बार दो- दो घंटे के लिए बिजली की कटौती की गई। वहीं गिजरौली के 33 केवी फीडर की लाइन पर आगरा रोड के नजदीक पेड़ की टहनी टूटकर गिर गई। इस लाइन टूट जाने से विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। करी दो घंटे बिजली संबंधित क्षेत्रों में नहीं आई। जेई ध्रुव कुमार ने बताया कि ब्रेकडाउन को ठीक कराकर आपूर्ति सुचारू करा दी गई।