Move to Jagran APP

हरियाणा कांग्रेस के प्रभारी विवेक बंसल उपचुनाव में स्टार प्रचारक बनेे Aligarh News

उत्‍तर प्रदेश के जनपद अलीगढ़ के पूर्व विधायक एवं हरियाणा कांग्रेस के प्रभारी विवेक बंसल का कद निरंतर बढ़ता जा रहा है। उन्‍हें कांग्रेस की स्‍टार प्रचारक सूची में शामिल किया गया है। तीन नवंबर को प्रदेश की सात विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होना है।

By Sandeep SaxenaEdited By: Published: Sun, 18 Oct 2020 09:12 AM (IST)Updated: Sun, 18 Oct 2020 05:05 PM (IST)
हरियाणा कांग्रेस के प्रभारी विवेक बंसल उपचुनाव में स्टार प्रचारक बनेे Aligarh News
तीन नवंबर को प्रदेश की सात विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होना है।

अलीगढ़, जेएनएन। उत्‍तर प्रदेश के जनपद अलीगढ़ के पूर्व विधायक एवं हरियाणा कांग्रेस के प्रभारी विवेक बंसल का कद निरंतर बढ़ता जा रहा है। उन्‍हें कांग्रेस की स्‍टार प्रचारक सूची में शामिल किया गया है। उत्तर प्रदेश में सात सीटों पर होने वाले विधानसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की सूची आ गई है। प्रचार की कमान राहुल गांधी व प्रियंका गांधी वाड्रा ही संभाल रहे हैं। अन्य नेताओं को सूची में जगह मिली है। अलीगढ़ से पूर्व विधायक विवेक बंसल, पूर्व सांसद बिजेंद्र ङ्क्षसह व पार्टी नेता दीपक सिंह को भी सूची में शामिल किया गया है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सूची को मान्यता दे दी है। 

loksabha election banner

तीन नवंबर को प्रदेश की सात विधानसभा सीटों पर उपचुनाव

तीन नवंबर को प्रदेश की सात विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होना है। इसमें समीपवर्ती जिले बुलंदशहर की सदर सीट भी है। फीरोजाबाद, अमरोहा, उन्नाव, कानपुर नगर, देवरिया व जौनपुर में भी मतदान होना है। इसमें कांग्रेस ने भी प्रत्याशी उतारे हैं। इसके लिए हाईकमान ने स्टार प्रचारकों की 30 सदस्यीय सूची बनाई है। पहले नंबर पर राहुल व दूसरे पर प्रियंका हैं। पूर्व विधायक विवेक बंसल को 13वें व पूर्व सांसद बिजेंद्र ङ्क्षसह 19वें नंबर पर हैं।

 प्रतियोगिता के विजेताओं को आज सम्मानित करेगी कांग्रेस

अलीगढ़ : नई पीढ़ी को कांग्रेस से जोडऩे के लिए पिछले दिनों आनलाइन कराई गई राजीव गांधी सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं का पुरस्कार वितरण समारोह रविवार सुबह 11 बजे खैर रोड बाइपास स्थित गोमती गार्डन में होगा। जिलाध्यक्ष सुरेंद्र ङ्क्षसह व महानगर अध्यक्ष परवेज अहमद ने कहा कि पुरस्कार वितरण समारोह में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव बदरूद्दीन कुरैशी व प्रदेश सचिव मुकेश धनगर होंगे। विजेता छात्र-छात्राओं के अभिभावक निर्धारित समय तक पहुंचकर पुरस्कार प्राप्त करें।

 सर सैयद को हमेशा याद किया जाएगा :बंसल

अलीगढ़ : सर सैयद अहमद खान के जन्मदिवस पर शहर कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष शाहिद खान के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने नवनिर्मित शताब्दी द्वार पर पूर्व विधायक विवेक बंसल को सर सैयद अहमद खान की तस्वीर भेंट की। बंसल ने कहा कि सर सय्यद अहमद खान ने अलीगढ़ में शिक्षा का अलख जगाने के लिए जो पौधा रोपा था, वो आज वट वृक्ष बन चुका है। उन्हें सदैव सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.