Move to Jagran APP

प्राचीन गंगा घाट पर पक्‍के निर्माण के लिए ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

सांकरा गंगाघाट को पक्का गंगाघाट बनाने की लंबे संघर्ष के बाद स्वीकृति तो मिली है। लेकिन आम जनता में खुशी के बदले मायूसी छा गई है। प्राचीन गंगाघाट व सांकरा गंगापुल से 3 किमी दूर सीकरी बांध पर सर्वे होने से आम जनता में आक्रोश व्याप्त हो गया है।

By Anil KushwahaEdited By: Published: Sun, 02 Jan 2022 01:17 PM (IST)Updated: Sun, 02 Jan 2022 01:18 PM (IST)
प्राचीन गंगा घाट पर पक्‍के निर्माण के लिए ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
सांकरा गंगाघाट पर पक्‍का निर्माण के लिए प्रदर्शन करते ग्रामीण।

अलीगढ़, जागरण संवाददाता। जनपद के इकलौते सांकरा गंगाघाट को पक्का गंगाघाट बनाने की लंबे संघर्ष के बाद स्वीकृति तो मिली है। लेकिन आम जनता में खुशी के बदले मायूसी छा गई है। प्राचीन गंगाघाट व सांकरा गंगापुल से 3 किमी दूर सीकरी बांध पर सर्वे होने से आम जनता में आक्रोश व्याप्त हो गया है। सीकरी पर अगर पक्का गंगाघाट बनाया जाता है। मुख्य मार्ग से बहुत दूरी होने से गंगा स्नानार्थियो को भारी परेशानियों का सामना करते रहना पड़ेगा। सुरक्षा काे लेकर भी सवाल उठाये जा रहे हैं, साथ ही जिस तरह श्मशान घाट बनने बाद भी वहां पर कोई भी अर्थी नही ले जाते हैं। सभी लोग अपनो की अंत्येष्टि भी प्राचीन गंगाघाट पर ही करते हैं।

prime article banner

श्रद्धालुओं ने हाथ में तख्‍तियां लेकर किया प्रदर्शन

श्मशान घाट को बनाने में जिस तरह व्यर्थ धन की बर्वादी हुई है अगर पक्का गंगाघाट भी वही वनाया जाता है तो यह धन भी व्यर्थ ही जायेगा। इसलिए प्राचीन काल से गंगास्नान करते आये स्थान सांकरा गंगापुल के निकट सम्भल जनपद के जिलाधिकारी से अनापत्ति प्रमाण पत्र लेकर पक्का गंगाघाट वनाया जाये। रविवार को श्रद्धालुओं ने हाथों में तख्तियां लेकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। गंगापुल के नजदीक प्राचीन सांकरा गंगाघाट पर ही गंगापुल के नजदीक ही बनाया जाये पक्का गंगाघाट, गंगातट पर स्थित राजा शंकर सिंह के किले को दिलाया जाये, पर्यटन स्थल का दर्जा, नगला भूड़ दादों से सांकरा गंगाघाट तक मुख्य मार्ग का निर्माण, सांकरा पर कराया जाये। रोडवेज वस स्टैंड का निर्माण, एक शासकीय महाविद्यालय का निर्माण, सांकरा पर शासकीय स्वास्थ्य हॉस्पिटल का निर्माण, सुरक्षा की दृष्टि से नवीन थाने का निर्माण, सांकरा गंगाघाट से रामघाट तक सड़क का निर्माण, सार्वजनिक शौचालयों का निर्माण,  गंगाघाट पर बेरिकेडिंग लगाकर पौधारोपण, सांकरा से गंगाघाट तक विधुतीकरणा आदि मांगे रखी गयी।

गंगा पुल के निकट सर्वे कराकर पक्‍का घाट बनाया जाय

इस अवसर बोलते हुए सांकरा गंगाघाट पर्यटन विकास सेवा समिति के संस्थापक /अध्यक्ष विनय यादव ने कहा कि प्राचीन गंगाघाट सांकरा पर प्राचीन समय से जिस स्थान पर श्रद्धालु स्नान करते आये हैं। उसी स्थान पर निर्माण कराये जाने की मांग शासन व प्रशाशन से क्षेत्रीय जनता व गंगा भक्तो की है और जो सीकरी पर पक्का गंगाघाट बनाने का सर्वे हुआ है उसे तत्काल निरस्त करते हुऐ प्राचीन गंगाघाट गंगापुल के निकट ही सर्वे करा कर पक्के गंगाघाट निर्माण कराया जाय। अगर इससे इतर गंगाघाट का निर्माण करने के विषय मे सोचा भी गया तो क्षेत्रीय जनता उसका कड़ा विरोध करेगी। पप्पू पुजारी ने कहा कि सांकरा अलीगढ़ का इकलौता गंगाघाट प्राचीन काल से क्षेत्रवासी साधु-संत स्नान करते आये हैं। जहां पर मंदिर, धर्मशाला प्राचीन बने हुए है मां गंगा की प्रतिमा व पंचमुखी शिवलिंग भी विराजमान हैं। ऐसे प्राचीन घाट को हटा कर जनता जनार्दन की आस्था को चोट पहुंचाना अच्छी बात नही है। आस्था को कोई चोट पहुचाई गई तो इसके गंभीर परिणाम होंगे। प्रदर्शन में केसी यादव, अशोक गुप्ता, सिक्की, राजेन्द्र सिंह, ठा.आलोक सिह, राहुल चौधरी, राजकुमार यादव, धर्मेद्र यादव, नन्द किशोर कोहली, कुलदीप गुप्ता, सीटू गुप्ता, संतोष यादव, सतेंद्र यादव, पुष्पेंद्र यादव, महिपाल सिह, वेदप्रकाश शर्मा, श्रीवती देवी, उर्मिला देवी, सुशीला देवी, अनामिका गुप्ता आदि लोग उपस्थित रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.