यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
AMU में हिन्दू छात्र की पिटाई का मामला, नाक रगड़वाने का वीडियो वायरल, प्राक्टर ने दिए जांच के आदेश
Aligarh Muslim University अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय और विवादों का साथ काफी पुराना है। आज फिर अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी का एक ...और पढ़ें

अलीगढ़, जेएनएन। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू )में छात्रों की गुंडई का वीडियो प्रसारित हो रहा है। इसमें हिंदू युवक के साथ मारपीट करते मुस्लिम छात्र दिख रहे हैं।
पैरों में सिर रखवाकर नाक भी रगड़वाई गई। प्राक्टर प्रो. एम. वसीम अली का कहना है कि पुलिस से मिलकर इस वीडियो की पड़ताल की जा रही है। बिना पुष्टि किए कुछ नहीं कहा जा सकता।
वीडियो अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के सुलेमान हॉल का बताया जा रहा है। वीडियो में छात्र नेता फरहान जुबैरी भी नजर आया है। हालांकि jagran.com इस वीडियो की पुष्टि नहीं करती है।
