अलीगढ़: सघनता के साथ वाहन चैकिंग की जाएगी, कागजात पूरे न होने पर वाहन सीज होगा
अलीगढ़ के बरला थाना में एसओ ने अपने अधीनस्थों के साथ बैठक कर कई बिंदुओं पर निर्देशित किया। दो पहिया व चार पहिया वाहनों की पुलिस सघनता से जांच करे। संदिग्ध व्यक्ति दिखने पर तत्काल थाने लाकर पूछताछ की जाय। कागजात पूरे न होने पर वाहन सीज किया जाय।
अलीगढ़, जागरण टीम: अलीगढ़ के बरला थाना प्रांगण में एसओ घनश्याम सिंह ने अपने अधीनस्थों के साथ बैठक की। कई बिंदुओं पर निर्देशित किया गया। एसओ ने अधीनस्थों को निर्देशित किया कि दो पहिया व चार पहिया वाहनों की पुलिस सघनता से जांच करे। संदिग्ध व्यक्ति दिखने पर तत्काल थाने लाकर पूछताछ की जाय। कागजात पूरे न होने पर वाहन सीज किया जाय।
वहीं दारोगाओं को बताया कि वह बीट सिपाहियों के साथ अपने-अपने हल्के में गश्त पर जोर दें। वहीं जेल से छूटकर आये अपराधियों पर पैनी नजर बनाये रखें। वर्तमान स्थिति के बारे में पता लगाकर समय-समय पर सत्यापन करें। महिलाओं के संबंध में तत्काल कार्रवाई कर पीड़िता को न्याय दिलाया जाये। थाना क्षेत्र में क्राइम पर पूरा कंट्रोल हो। व्यापारियों से संबंधित रात्रि के दौरान कैश आदि लेकर जाने वालों को उनके गन्तव्य स्थान पर सुरक्षित पहुंचाया जाये। इस दौरान दारोगा नरेश कुमार, ब्रजपाल सिंह, जितेंद्र बालियान, मुंशी गजेंद्र सिंह, पंकज सिंह, साधना, प्रिया लोधी आदि मौजूद थे।