विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अलीगढ़ से पटना तक वंदेभारत से करिए सफर, छठ पूजा पर नहीं आएगी दिक्कत

By Asif Iqbal Ansari Edited By: Prateek Gupta
Published: Thu, 22 Oct 2026 09:01 PM (IST)

रेलवे ने त्योहारी सीजन में दिल्ली से पटना के लिए 02254 वंदे भारत स्पेशल ट्रेन शुरू की है, जो अलीगढ़ ...और पढ़ें

वंदे भारत एक्सप्रेस।

वंदे भारत एक्सप्रेस।

HighLights

  1. दिल्ली-पटना वंदे भारत स्पेशल ट्रेन 26 नवंबर तक चलेगी।

  2. अलीगढ़ जंक्शन पर दो मिनट का ठहराव होगा।

जागरण संवाददाता, अलीगढ़। त्योहारी सीजन में दिल्ली से बिहार जाने वाले यात्रियों की भीड़ को गंतत्व तक पहुंचाने के लिए रेलवे गुरुवार से 02254 वंदे भारत स्पेशल ट्रेन चलाएगा, जो सप्ताह के निर्धारित दिन में 26 नवंबर तक पटना जाएगी। वहीं, पटना से इस ट्रेन का संचालन 24 अक्टूबर से शुरू होगा, यह ट्रेन 28 नवंबर तक दिल्ली आएगी। 20 कोच वाली ट्रेन सप्ताह में तीन दिन तक चलेगी।

दिल्ली से रविवार, मंगलवार और गुरुवार जबकि पटना से शनिवार, सोमवार और बुधवार को चलेगी। नई दिल्ली-पटना आरक्षित वंदे भारत विशेष एक्सप्रेस निर्धारित दिन में नई दिल्ली से सुबह 8:35 बजे चलेगी। अलीगढ़ जंक्शन पर 10:21 बजे पहुंचेगी। दो मिनट के ठहराव के बाद दोपहर 1:30 बजे कानपुर सेंट्रल पहुंचेगी।

फिर यहां से प्रयागराज, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, बक्सर, आरा होते हुए रात 9:30 बजे पटना पहुंचेगी। इसके बाद अगले दिन यह ट्रेन पटना से सुबह 10 बजे चलेगी। अलीगढ़ जंक्शन पर रात 8:53 बजे पहुंचेगी। यहां से दो मिनट के ठहराव के बाद नई दिल्ली रवाना हो जाएगी।