अब जल्द हाई-स्पीड में दौड़ेंगी ट्रेनें, टूंडला से दादरी के बीच वंदेभारत से किया गया 160 KM/H का स्पीड ट्रायल
वंदे भारत ट्रेन का टूंडला से दादरी के बीच 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से खाली रैक के साथ ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर
HighLights
वंदे भारत का 160 किमी प्रति घंटे की गति से ट्रायल।
टूंडला से दादरी के बीच खाली रैक का परीक्षण।
तकनीकी क्षमता, ब्रेकिंग, सिग्नल विकास का उद्देश्य।
जागरण संवाददाता, अलीगढ़। ट्रेनों की गति बढ़ाने को लेकर गुरुवार को टूंडला से दादरी के बीच वंदे भारत के खाली रैक के साथ अप लाइन पर 160 किमी की गति से ट्रायल किया गया। ट्रायल दो चरणों में हुआ। इस दौरान अधिकारी चौकन्ना रहे।
गाजियाबाद से लेकर कानपुर तक ट्रेनों की गति 160 किमी प्रति घंटा के लिए रेलवे द्वारा निरंतर ट्रायल किए जा रहे हैं। गुरुवार को पहले टूंडला-अलीगढ़ के बीच खाली इंजन से ट्रायल किया गया। इसके बाद वंदे भारत ट्रेन के कोच के साथ ट्रायल किया गया।

उत्तर मध्य रेलवे मंडल प्रयागराज के जनसंपर्क अधिकारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि टूंडला-अलीगढ़ व दादरी के बीच तकनीक क्षमता, ब्रेकिंग, सिग्नल आदि को विकसित करने के लिए ट्रायल किया गया है। आगे इसे नई दिल्ली से टूंडला तक कई हिस्सों में 160 किमी प्रति घंटा की गति से ट्रेन चलाने का ट्रायल किया गया।
टूंडला-अलीगढ़ का ट्रायल पूरा होने बाद टूंडला-गाजियाबाद, अलीगढ़ से गाजियाबाद, टूंडला से कानपुर तक ट्रायल किए जाएंगे।
