Science Day Celebration : वैज्ञानिक शोधों में मातृ भाषा का उपयोग वैज्ञानिक सोच के विस्तार में सहायक होगा Aligarh news
विज्ञान परिषद प्रयाग-शाखा अलीगढ़ के तत्वावधान में धर्म समाज कालेज अलीगढ़ में विज्ञान दिवस समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता परिषद के अध्यक्ष शिक्षाविद् डॉ रक्षपाल सिंह ने की। सचिव डॉ जय प्रकाश गुप्ता ने विज्ञान परिषद की कार्य प्रणाली पर प्रकाश डाला।
अलीगढ़, जेएनएन : विज्ञान परिषद प्रयाग-शाखा अलीगढ़ के तत्वावधान में धर्म समाज कालेज अलीगढ़ में विज्ञान दिवस समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता परिषद के अध्यक्ष शिक्षाविद् डॉ रक्षपाल सिंह ने की। परिषद के सचिव डॉ जय प्रकाश गुप्ता ने विचार गोष्ठी का संचालन करते हुए विज्ञान परिषद की कार्य प्रणाली पर प्रकाश डाला।
शोध के बारे में बताया गया
समारोह के मुख्य अतिथि डॉ आर के शर्मा ने विज्ञान दिवस की सार्थकता बताते हुए सर सी वी रमन के जीवन दर्शन पर प्रकाश डाला। डॉ अंजुल सिंह ने सर सीवी रमन के उस शोध कार्य को विस्तार से समझाया जिसके लिए उन्हें नोवेल प्राइज प्रदान किया गया। विज्ञान रत्न लक्ष्मण प्रसाद ने रमन से संबंधित अनेक संस्मरण सुनाए। कार्यक्रम के अध्यक्ष डॉ रक्षपाल सिंह ने वैज्ञानिक सोच का प्रचार प्रसार करने पर जोर दिया तथा बताया कि वैज्ञानिक शोधों में मातृ भाषा का उपयोग वैज्ञानिक सोच के विस्तार में अत्यंत सहायक होगा। कार्यक्रम में अमरोली से आते डॉ आर के उपाध्याय, डॉ उमेश चंद्र शर्मा वह डॉ रघुराज सिंह ने विज्ञान दिवस से संबंधित विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉ शुभनेश गोयल, डॉ वीरेंद्र वार्ष्णेय, डॉ चक्रवर्ती, डॉ दिलीप गुप्ता, डॉ विशाल यादव डॉ सत्यम शर्मा आदि विद्वानों ने सहभागिता की।