Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Khair By Election Result 2024: सपा को फिर मिली इस सीट पर मायूसी, सुरेंद्र दिलेर ने भाजपा को दिलाई 'जीत की हैट्रिक'

    Updated: Sat, 23 Nov 2024 03:36 PM (IST)

    Khair Assembly By Elections Result 2024 बीजेपी ने जीत की हैट्रिक ली है। बसपा एक बार जीत दर्ज कर चुकी है। पिछलीबार भाजपा ने इस सीट पर अनूप प्रधान को चुनाव लड़ाया था। लोकसभा चुनाव 2024 में वे पार्टी की टिकट से संसद पहुंचे। ऐसे में यहां की सीट रिक्त हो गई। इस सीट पर भाजपा सपा-कांग्रेस गठबंधन और बसपा प्रत्याशी ने जीत के लिए पूरी ताकत झोंक दी थी।

    Hero Image
    UP By Election Result 2024: खैर विधानसभा सीट के उपचुनाव में भाजपा ने जीत दर्ज की है।

    जागरण संवाददाता, अलीगढ़। UP By Election 2024: खैर विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में जनता ने जीत का सेहरा भाजपा के सुरेंद्र दिलेर के सिर बांधा है। धनीपुर मंडी में सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हो गई। सबसे पहले मत पत्रों के वोटों की गिनती हुई। पहले राउंड की मतगणना में भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र दिलेर को बढ़त मिली, जो अंत तक बरकरार रही।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पहले राउंड में 1709 वोटों से भाजपा आगे

    सुरेंद्र दिलेर भाजपा - 3447

    चारु केन सपा 1738

    डा. पहल सिंह बसपा -448

    दूसरे राउंड में भाजपा 3287 से आगे

    भाजपा 3447

    सपा 1738

    दूसरा राउंड

    भाजपा :: 3779

    सपा :: 2208

    कुल :

    भाजपा : 7226

    सपा : 3946

    बसपा : 1853

    खैर विधानसभा उपचुनाव के चौथे राउंड में भाजपा 6804 से आगे

    तीसरा राउंड

    भाजपा : 2766

    सपा : 1916

    बसपा : 306

    चौथे राउंड में भाजपा आगे

    भाजपा : 4372

    सपा ::1619

    बसपा : 437

    खैर विधानसभा उपचुनाव के पांचवे राउंड में भाजपा 9120 से आगे

    पांचवां राउंड

    भाजपा : 3969

    सपा : 1652

    बसपा : 868

    छठवें राउंड तक भाजपा 10586 से आगे

    भाजपा : 3181

    सपा : 1715

    बसपा : 629

    सातवें राउंड तक भाजपा 12374 से आगे

    सातवें राउंड तक

    भाजपा : 3549

    सपा : 1762

    बसपा : 455

    आठवें राउंड तक भाजपा 12958 से आगे

    आठवां राउंड

    भाजपा :2787

    सपा :2203

    बसपा : 458

    नौवें राउंड तक भाजपा 14438 से आगे

    भाजपा :3368

    सपा :1889

    बसपा : 507

    10वें राउंड तक भाजपा 17106 से आगे

    भाजपा : 3696

    सपा : 1028

    बसपा : 585

    11वें राउंड तक भाजपा 17370 से आगे

    भाजपा : 3140

    सपा : 2884

    बसपा : 235

    12वें राउंड तक भाजपा 17782 से आगे

    भाजपा : 2636

    सपा : 2224

    बसपा :237

    13वें राउंड तक भाजपा 19642से आगे

    भाजपा : 3231

    सपा : 1371

    बसपा : 378

    14वें राउंड तक भाजपा 19630 से आगे

    भाजपा : 2535

    सपा ::2547

    बसपा : 304

    15वें राउंड तक भाजपा 19884से आगे

    भाजपा : 2915

    सपा : 2661

    बसपा : 406

    16वें राउंड तक भाजपा 19346 से आगे

    भाजपा : 3192

    सपा :3730

    बसपा : 408

    17वें राउंड तक भाजपा 22390 से आगे

    भाजपा : 4057

    सपा : 1013

    बसपा : 283

    18वें राउंड तक भाजपा 25023 से आगे

    भाजपा : 4395

    सपा :1726

    बसपा : 477

    19वें राउंड तक भाजपा 27830 से आगे

    भाजपा : 4724

    सपा : 1917

    बसपा : 119

    20वें राउंड तक भाजपा 28929 से आगे

    भाजपा : 3018

    सपा : 1919

    बसपा : 550

    21वें चरण तक भाजपा 30278 से आगे

    भाजपा : 3394

    सपा : 2045

    बसपा : 602

    22वें राउंड तक भाजपा 31760 से आगे

    भाजपा : 3117

    सपा : 1635

    बसपा : 245

    23वें राउंड तक भाजपा 30686 से आगे

    भाजपा : 2409

    सपा : 3483

    बसपा : 145

    24वें राउंड तक भाजपा 31154 से आगे

    भाजपा : 2872

    सपा : 2404

    बसपा : 353

    25वें राउंड तक भाजपा 33145 से आगे

    भाजपा : 3539

    सपा : 1548

    बसपा : 479

    26वें राउंड तक भाजपा 34794से आगे

    भाजपा : 2983

    सपा : 1334

    बसपा : 283

    27वें राउंड तक भाजपा 36114 से आगे

    भाजपा : 3006

    सपा : 1686

    बसपा : 292

    28वें राउंड तक भाजपा 36569 से आगे

    भाजपा : 2756

    सपा : 2301

    बसपा : 525

    29वें राउंड तक भाजपा 35702 से आगे

    भाजपा : 2392

    सपा : 3259

    बसपा : 371

    30वें राउंड तक भाजपा 37105 से आगे

    भाजपा : 2833

    सपा : 1430

    बसपा : 418

    भाजपा : 100181

    सपा : 61788

    बसपा : 13365

    नोटा : 753

    इस सीट पर मतदान के दिन भाजपा (BJP) और सपा (Samajwadi Party) में कांटे का मुकाबला नजर आया था। अधिकतर बूथों पर दोनों प्रत्याशियों में आमने-सामने की लड़ाई थी। कुछ मतदान केंद्रों को छोड़ दें तो अधिकतर पर बसपा का हाथी सुस्त चाल से ही आगे बढ़ता हुआ दिखाई दिया था। 

    चारू कैन यहां से जीत दर्ज नहीं कर सकीं। इस सीट पर सपा का खाता एक बार भी नहीं खुला है। सुरेंद्र दिलेर के जीतने पर भाजपा की लगातार तीसरी और कुल पांचवीं जीत है।

    मत पत्रों की गिनती करते कार्मिक।

    भाजपा ने 2017 से लगातार जीती है सीट

    2017 के चुनाव के बाद से भाजपा लगातार इस सीट पर काबिज चली आ रही है। बसपा (BSP) प्रत्याशी डा. पहल सिंह भी किसी चमत्कार की उम्मीद लगाए हुए थे। खैर विधानसभा सीट पर अब तक हुए 16 विधानसभा चुनावों में से ज्यादातर जाट प्रत्याशी जीते हैं।

    पहले चुनाव में इन्हें मिली थी जीत

    • वर्ष 2009 में यह विधानसभा सीट सुरक्षित घोषित हुई थी।
    • वर्ष 2012 में हुए पहले चुनाव में राष्ट्रीय लोकदल के भगवती प्रसाद ने जीत दर्ज की।
    • वर्ष 2007 में हुए चुनाव में भी यह सीट लोकदल के पास थी। तब सत्यपाल सिंह विधायक बने थे।
    • 1962 में हुए पहले चुनाव में स्वतंत्रता पार्टी के चेतन्य राज सिंह ने जीत दर्ज की थी।
    • 2002 के चुनाव में बसपा से प्रमोद गौड़ ने जीत दर्ज की थी।
    • जाट होने के चलते ही पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह का क्षेत्र में दबदबा रहा। उनकी बेटी ज्ञानवती ने यहां से वर्ष 1996 में भाजपा से चुनाव लड़ाया था, वो जीती भीं।
    • 2017 के बाद से इस सीट पर लगातार भाजपा का कब्जा है।
    • 2024 उपचुनाव में सुरेंद्र दिलेर बने विधायक

    विधानसभा चुनाव 2022 पर नजर

    पार्टी, मिले वोट भाजपा,

    • 139643 बसपा
    • 65302 रालोद
    • 41644 कांग्रेस
    • 1514 आप
    • NOTA: 367 

    यह भी जानिए

    4.02 लाख मतदाता हैं विधानसभा क्षेत्र में कुल 1.86 लाख ने इस बार डाले हैं चुनाव में वोट

    खास बातें

    1. 16 चुनाव हुए हैं खैर विधानसभा क्षेत्र से
    2. 04 बार भाजपा की हुई विजय
    3. 03 बार कांग्रेस को मिल चुकी है जीत
    4. 01 बार बसपा का बना विधायक
    5. 02 बार जनता दल की हुई जीत
    6. 01 एक बार जनता पार्टी की हुई जीत
    7. 02 बार रालोद प्रत्याशी जीते
    8. 01 बार स्वतंत्र पार्टी को मिली जीत
    9. 01 बार भाक्रांद की हुई जीत 01 बार लोकदल विधायक बने

    comedy show banner
    comedy show banner