एएमयू में छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान शुरू, 20 हजार छात्र करेंगे मतदान
एएमयू छात्र संघ अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व सचिव पद के लिए 14 प्रत्याशी मैदान में हैं, कैबिनेट के लिए 34 व कोर्ट मेंबर के लिए 27 प्रत्याशी हैं।
अलीगढ़ (जेएनएन)। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) व वीमेंस कॉलेज में छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान शुरू हो गया है। सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे वोट पड़ेंगे। शाम 7 बजे से मतगणना होगी। जिसका परिणाम आधी रात बार जारी होगा। एएमयू छात्र संघ अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व सचिव पद के लिए 14 प्रत्याशी मैदान में हैं।
कैबिनेट के लिए 34 व कोर्ट मेंबर के लिए 27 प्रत्याशी हैं। 18,200 छात्र मतदान करेंगे। यूनिवर्सिटी की 14 फैकल्टी में मतदान स्थल बनाए गए हैं। वीमेंस कॉलेज में अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद के लिए तीन-तीन व सचिव पद के लिए दो प्रत्याशी और कैबिनेट के लिए नौ प्रत्याशी हैं। यहां 2789 छात्राएं मतदान करेंगी। छात्र संघ अध्यक्ष पद के लिए त्रिकोणीय मुकाबला है।
बरौली विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक व पूर्व मंत्री ठाकुर दलवीर सिंह का पौत्र ठाकुर अजय सिंह (बीएएलएलबी) भी अध्यक्ष पद का प्रमुख प्रत्याशी है। उसका मुकाबला पटना (बिहार) निवासी बीडीएस के छात्र मसकूर अहमद उस्मानी व अलीगढ़ निवासी पीएचडी के छात्र अबू बकर से है।
यह भी पढ़ें: लखनऊ के केजीएमयू में रात भर तड़पता रहा दो साल का बच्चा
उपाध्यक्ष पद भी रोचक मुकाबला होने के आसार हैं। इस पद के कुल छह प्रत्याशियों में इकलौता गैर हिंदू प्रत्याशी अलीगढ़ निवासी विक्रांत जौहरी (एमएफसी फाइनल ईयर) भी मैदान में है।
यह भी पढ़ें: लखनऊ के स्कोप अस्पताल में लगी भीषण आग, मशक्कत के बाद बुझी