Move to Jagran APP

बेरोजगारी, भुखमरी व बिगड़ी अर्थव्यवस्था से देश बदहाल : मुनकाद

बसपा के पूर्व राज्यसभा सांसद ने भाजपा सरकार पर हमला बोला।

By JagranEdited By: Published: Sun, 22 Nov 2020 01:22 AM (IST)Updated: Sun, 22 Nov 2020 01:39 AM (IST)
बेरोजगारी, भुखमरी व बिगड़ी अर्थव्यवस्था से देश बदहाल : मुनकाद
बेरोजगारी, भुखमरी व बिगड़ी अर्थव्यवस्था से देश बदहाल : मुनकाद

जागरण संवाददाता, अलीगढ़ : बसपा के पूर्व राज्यसभा सांसद व कई मंडलों के सेक्टर प्रभारी बाबू मुनकाद अली ने कहा कि बेरोजगारी, भुखमरी और बिगड़ी हुई अर्थव्यवस्था से देश बदहाल है। व्यापार व काम-धंधे चौपट हुए पड़े हैं। नौकरीपेशा वर्ग के वेतन भत्तों से लगातार कटौती की जा रही है। इससे जनमानस में भाजपा सरकार के प्रति गुस्सा है।

loksabha election banner

शनिवार को बसपा कार्यालय पर मंडलीय समीक्षा बैठक में बतौर मुख्य अतिथि बाबू मुनकाद अली ने चारों जनपदों के जिलाध्यक्ष व अन्य वरिष्ठ नेताओं से संगठन विस्तार पर जानकारी ली। नेताओं व कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि जनता के सामने भाजपा की कलई खुल चुकी है। इस सरकार के पास कोई सोच नहीं। केवल ध्यान भटकाने के लिए दूसरे मुद्दे गरमाती रहती है। आगामी चुनाव में जनता भाजपा को जड़ से उखाड़ने का मन बना चुकी है।

विशिष्ट अतिथि आगरा-अलीगढ़ मंडल के मुख्य सेक्टर प्रभारी सूरज सिंह ने कहा कि अलीगढ़, हाथरस, एटा व कासगंज की जिला कमेटियों के पदाधिकारी पूरी मेहनत व ईमानदारी से बूथ तक अपने संगठन को दुरुस्त करने का कार्य करें। आगामी समय बहुजन समाज पार्टी का है। लोगों को पार्टी से जोड़ने के लिए जुट जाएं। जिलाध्यक्ष रतनदीप सिंह ने मुख्य अतिथि को बुद्ध प्रतिमा भेंट कर स्वागत किया। रतनदीप ने कहा कि भाजपा सरकार ने युवाओं को भ्रमित करने व अपनी पार्टी का झंडा थमाने के अलावा कुछ नहीं किया है। महंगाई और बेरोजगारी ने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। प्रदेश में कोई बड़ी योजना धरातल पर नहीं उतर पाई है। संचालन अशोक सिंह एडवोकेट ने किया। इस मौके पर महेश बाबू कुशवाह, रणवीर कश्यप, महेश चौधरी विजेंद्र सिंह विक्रम, तिलक राज यादव, शिव कुमार शास्त्री, गजराज विमल, अशोक प्रजापति, जसवंत सांवरिया ने विचार रखे। अंत में दूसरी पार्टियां छोड़कर आए काफी लोगों ने बसपा की सदस्यता ग्रहण की। हाथरस जिलाध्यक्ष बनी सिंह जाटव,कासगंज जिलाध्यक्ष प्रेमपाल सिंह, एटा जिलाध्यक्ष बलबीर भास्कर, अर्जुन स्वामी, संदीप पाटिल, डॉ. पहल सिंह आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.