विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 18, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Passion : एडिटिंग व सिंगिंग में आयाम स्थापित कर रहे उमेश Aligarh news

By Anil KushwahaEdited By:
Published: Tue, 18 May 2021 06:00 AM (IST)Updated: Tue, 18 May 2021 06:34 AM (IST)

अगर कुछ कर गुजरने का जुनूून दिल में हो तो विषम परिस्थितियां भी राह में रोड़े नहीं अटका सकतीं। इस ...और पढ़ें

फिल्म एडिटिंग व सिंगिंग के क्षेत्र में काम कर रहे उमेश लाकडाउन के समय में भी नहीं रुके।
फिल्म एडिटिंग व सिंगिंग के क्षेत्र में काम कर रहे उमेश लाकडाउन के समय में भी नहीं रुके।

अलीगढ़, जेएनएन ।  अगर कुछ कर गुजरने का जुनूून दिल में हो तो विषम परिस्थितियां भी राह में रोड़े नहीं अटका सकतीं। इस बात को सच साबित कर दिखाया है जट्टारी निवासी उमेश कौशिक ने। फिल्म एडिटिंग व सिंगिंग के क्षेत्र में काम कर रहे उमेश लाकडाउन के समय में भी नहीं रुके। बल्कि उन्होंने अपनी नई वेब सीरीज इसी महीने लांच करने के लिए तैयार कर ली है। मथुरा में शूट हुई फिल्म लुका-छिपी में असिस्टेंट एडिटर की भूमिका निभाने वाले उमेश ने बताया कि वे अलीगढ़ की सिंगर के साथ ही अगले महीने अपना गाना लांच करेंगे। लाकडाउन पीरियड में इस पर काम पूरा किया गया है।

नोएडा में बैचलर की पढ़ाई कर रहे उमेश

उमेश ने बताया कि जट्टारी के स्कूल से ही वो 10वीं पास करके नोएडा स्थित गलगोटिया यूनिवर्सिटी से बैचलर की पढ़ाई कर रहे हैं। बताया कि बचपन से ही उनको एडिटिंग का शौक था, वो एडिटिंग करते भी रहते थे। उनके मौसेरे भाई जो मुंबई में रहते हैं, उन्होंने फिल्म में एडिटिंग का काम दिलाने में काफी मदद की। बताया कि वे हाल ही में अपना गाना ''''सोनिये वी आजा वे तू'''' लांच किया था। इन्होंने अपने गाने लगभग सभी आनलाइन प्लेटफार्म पर रिलीज किए हैं। स्पोटीफाई म्यूजिक प्लेटफार्म ने उनको वैरीफाइड बैज भी प्रदान किया है। बताया कि मध्यम वर्गीय परिवार में होने के चलते शुरुआत में एडिटिंग के उपकरण नहीं थे। अपने मोबाइल से ही एडिटिंग किया करते थे। जब इन्होंने इस क्षेत्र में कदम रखा तो अपनी फोटो व वीडियो को इंस्टाग्राम पर डालना शुरू किया। इस पर उनको रिश्तेदारों व दोस्तों की आलोचनाओं का सामना करना पड़ा। मगर उन्होंने इन आलोचनाओं को दरकिनार करते हुए अपने आप को साबित किया।