Move to Jagran APP

UP: अलीगढ़ में खिलौने बनाने की फैक्ट्री में तेज धमाका, हादसे में चार लोगों की मौत और कई घायल

अलीगढ़ जिले के थाना देहलीगेट क्षेत्र स्थिति खटीकान मोहल्ला की एक फैक्ट्री में तेज धमाका हुआ है। यहां प्लास्टिक के खिलौने बनाए जाते थे। हादसे में फैक्ट्री मालिक समेत चार की मौत हो गई जबकि चार लोग घायल हुए हैं। घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

By Umesh TiwariEdited By: Published: Tue, 13 Oct 2020 06:39 PM (IST)Updated: Tue, 13 Oct 2020 10:15 PM (IST)
UP: अलीगढ़ में खिलौने बनाने की फैक्ट्री में तेज धमाका, हादसे में चार लोगों की मौत और कई घायल
अलीगढ़ जिले के देहलीगेट थाना क्षेत्र स्थिति खटीकान मोहल्ला की एक फैक्ट्री में तेज धमाका हुआ है।

अलीगढ़, जेएनएन। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के देहली गेट क्षेत्र के मोहल्ला खटीकान में मंगलवार शाम बेवी टॉय बनाने वाली फैक्ट्री में हुए तेज धमाके में फैक्ट्री मालिक समेत चार लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हुए हैं। इन्हें जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। धमाका कंप्रेशर फटने से हुआ, जिससे फैक्ट्री की धत उड़ गई। आसपास के मकानों की दीवारों में भी दरार आ गईं। धमाके की आवाज एक किलोमीटर दूर तक सुनी गई। 

loksabha election banner

देहली गेट थाने से करीब सौ मीटर की दूरी पर खटीकान चौराहे के पास मनोज भीलवाड़ा की मकान के परिसर में ही बेबी टॉय बनाने की करीब 50 साल पुरानी फैक्ट्री है। मंगलवार को परिवार के सदस्यों के अलावा मजदूर फैक्ट्री में काम कर रहे थे। दोपहर 3:45 बजे के करीब फैक्ट्री में तेज धमाका हुआ। यह इतना तेज था कि फैक्ट्री की छत उड़ गई। ईंट के टुकड़े उछल कर आसपास के मकानों तक पहुंंच गए, जिससे खिड़की के कांच भी टूट गए।

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस और आसपास के लोगों ने मलबे में फंसे लोगों को निकाला। घायलों को जिला अस्पताल व मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। हादसे में फैक्ट्री मालिक मनोज, चचेरे भाई अभिषेक, विक्की, मजदूर पंकज की मौत हो गई। चार लोग घायल हो गए। बचाव कार्य जारी है। तीन घंटे बाद भी मलबे से एक घायल को निकाला गया।

मजिस्ट्रेट जांच के आदेश : डीएम चंद्रभूषण सिंह ने बताया कि पूरे मामले की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश कर दिए हैं। इसकी जिम्मेदारी सिटी मजिस्ट्रेट विनीत कुमार सिंह को दी गई है। वे 15 दिन में रिपोर्ट देंगे। प्रशासन पीड़ितों के साथ है। सभी घायलों को मेडिकल सहायता दी जा रही है। शासन को रिपोर्ट भेज दी है। आर्थिक सहायता का जो आदेश मिलेगा, उस पर अमल होगा। मुख्यमंत्री ने सभी पीड़ितों की पूरी मदद के निर्देश दिए हैं।

फैक्ट्री की छत उड़ी : मंगलवार को परिवार के सदस्यों के अलावा मजदूर फैक्ट्री में काम कर रहे थे। दोपहर 3:45 बजे के करीब फैक्ट्री में तेज धमाका हुआ। धमाका इतना तेज था कि फैक्ट्री की छत उड़ गई। धूल के गुबार आसमान में छा गए। ईंट के टुकड़े उछल कर आसपास के मकानों तक पहुंंच गए जिससे खिड़की के कांच भी टूट गए। कुछ देर तक तो मोहल्ले में भगड़ जैसा माहौल बन गया। लोग समझ ही नहीं पाए कि क्या हुआ है? बाद में पता चला कि फैक्ट्री में लगे कंप्रेशर फटने से धमाका हुआ है। कुछ देर बाद ही इलाका पुलिस व फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई। अफसरों ने लोगों की मदद से बचाव कार्य चलाया।

इनकी हुई मौत : घायलों को जिला अस्पताल व मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। इनमें फैक्ट्री मालिक मनोज (38), उनके भाई विशाल (32), चाचा के पुत्र अभिषेक (26) व मजदूर पंकज (40) की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। उनका मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। सीएमओ भानुप्रताप सिंह ने चार लोगों के मरने की पुष्टि की है। बचाव कार्य अभी भी जारी था। तीन घंटे बाद भी मलबे से एक घायल को निकाला गया। डीएम चंद्रभूषण, एडीएम सिटी राकेश मालपाणि व एसपी सिटी अभिषेक कुमार मौके पर डेट हुए थे। कांग्रेस नेता की पिटाई पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए घटना स्थल पर ही धरना दे रहे कांग्रेस नेता विनोद पांडेय की लोगों ने पिटाई कर दी। कहा, यहां राजनीति मत करो। पुलिस ने किसी तरह उन्हें भीड़ से बचाया।

कांग्रेस नेता की पिटाई : पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए घटना स्थल पर ही धरना दे रहे कांग्रेस नेता विनोद पांडेय की लोगों ने पिटाई कर दी। कहा, यहां राजनीति मत करो। पुलिस ने किसी तरह उन्हें भीड़ से बचाया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.