Move to Jagran APP

हाथरस में पुरानी रंजिश में भिड़े दो समुदाय, छह लोग घायल

हाथरस के सासनी गेट चौराहे के पास रविवार की देर शाम पुरानी रंजिश में दो समुदाय के लोगों में टकराव हो गयी। इस दौरान हुई मारपीट मे छह लोग घायल हो गए। मामले में पुलिस ने कुछ लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। कुछ दिन पहले भी विवाद हुआ था।

By Anil KushwahaEdited By: Published: Sun, 03 Jul 2022 09:35 PM (IST)Updated: Sun, 03 Jul 2022 09:35 PM (IST)
हाथरस में पुरानी रंजिश में भिड़े दो समुदाय, छह लोग घायल
दो समुदायों में मारपीट के बाद मौके पर पहुंची पुलिस।

हाथरस, जागरण संवाददाता। सासनी गेट चौराहे के पास रविवार देर शाम बवाल हो गया। रविवार की देर शाम पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्ष आमने -सामने आ गए। जमकर मारपीट के बाद पथराव हुआ। इसमें दोनों पक्ष के छह लोग घायल हुए हैं। दहशत के चलते कुछ दुकानें बंद हो गईं। चार लोगों को हिरासत में ले लिया है। इनमें दोनों पक्षों से दो-दो लोग हैं। कई लोगों से पूछताछ की गई है। बताते हैं कि एक युवती से छेड़छाड़ को लेकर कई साल पहले दोनों पक्षों में विवाद हुआ था, तभी से तनाव बना हुआ है। क्षेत्र में पुलिस तैनात कर दी गई है। एक पक्ष की ओर से मामला दर्ज कराने के लिए पुलिस को तहरीर दी है।

loksabha election banner

पुलिस को देख भागे लोग

सासनी गेट चौराहे से आगे गोपेश्वर मंदिर के पास रहने वाले विनोद व मस्जिद के पास रहने वाले सलमान के स्वजन के बीच कई साल से रंजिश है। रविवार की देर शाम विनोद व सलमान में कहा सुनी हो गई थी। इसके कुछ देर बाद ही दोनों के स्वजन व परिचित लोग आ गए। दोनों ओर से पथराव व मारपीट की गई। एक पक्ष के विनोद कुमार ने कोतवाली में तहरीर दी है। इसमें कहा है कि वह सासनी गेट चौराहे पर सामान लेने जा रहा था। तभी सलमान ने गाली -गलौज की। विरोध करने पर मारपीट कर दी। इसके बाद दोनों पक्षों के लोग आ गए। सूचना पर पुलिस पहुंच गई, जिसे देख दोनों पक्षों के लोग भाग गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया।

ये हुए घायल

पथराव व मारपीट में विनोद पक्ष के चार लोग घायल हुए हैं। चंद्र वती, प्रकाश, पवन, बबलू हैं। सलमान पक्ष से दो लोग घायल हुए हैं। इनमें शाह आलम व जिया आलम हैं, जिनका जिला अस्पताल में उपचार कराया गया है।

इनका कहना है

दो पक्षों में विवाद हुआ है। इसका पता लगाने को पूछताछ की जा रही है। एक पक्ष के विनोद कुमार के द्वारा तहरीर दी गई है। जिसके आधार पर छानबीन की जा रही है। चार लोग हिरासत में लिए गए हैं।

-लोकेश कुमार भाटी, एसएचओ


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.