विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

तीन KM घसीटने के बाद बाइक में लगी आग: अलीगढ़ में ट्रक ने मोटर साइकिल सवार को रौंदा, मौके पर मौत

Published: Mon, 22 Jun 2026 08:14 AM (IST)

अलीगढ़ में आगरा कट के पास एक भीषण सड़क हादसे में ट्रक ने बाइक सवार मोहम्मद इंतसाब को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

आगरा कट पर टक्कर के बाद बाइक में लगी आग। जागरण

आगरा कट पर टक्कर के बाद बाइक में लगी आग। जागरण

HighLights

  1. अलीगढ़ में ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, मौके पर मौत।

  2. हादसे के बाद बाइक तीन किमी घिसटी, आग भी लगी।

  3. पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

संवाद सूत्र, लोधा (अलीगढ़)। आगरा कट के पास रविवार को भीषड़ हादसा हुआ। ट्रक ने बाइक सवार में टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर मृत्यु हो गई। ट्रक में बाइक फंसने से करीब तीन किमी तक घसीटती चली गई। जिससे उसमें आ लग गई। ट्रक चालक व आसपास के लोगों ने आग पर काबू पाया।
कोतवाली क्षेत्र के भुजपुरा के नजीर अहमद का पुत्र मोहम्मद इंतसाब रात करीब नौ बजे भुजपुरा से स्पलेंडर बाइक से आगरा कट होते हुए हाईवे पर जा रहा था।

मोहम्मद इंतसाब दिल्ली की तरफ मुड़ा ही था कि पीछे से आए ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार की मौके पर ही मृत्यु हो गई। इससे बाइक में आग लग गई

सासनी गेट क्षेत्र के आगरा कट के पास हुआ हादसा

रोरावर क्षेत्र के गौंडा पुल पर आग को बुझाया। हादसे कीज जानकारी पर मडराक व सासनी गेट पुलिस मौके पर पहुंच गई। काफी देरी तक पुलिस सीमा विवाद में भी उलझी रही। कुछ देर जाम की स्थिति बनी रही।

यह भी पढ़ें- असम के जैसा अंबुबाची महोत्सव यूपी में भी, मां कामाख्या धाम में गर्भगृह के पट तीन दिन के लिए बंद

एसओ सासनी गेट राजवीर परमार ने बताया कि हादसे के बाद युवक घटना स्थल पर ही गिर गया था। बाइक ट्रक में फंस गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया है। छह भाई व एक बहिन हैं। वह पांचवें नंबर का था।

यह भी पढ़ें- गृहस्थ जीवन छोड़ पकड़ी आध्यात्म की राह, हाथरस व आगरा की दो युवतियां ईश्वरीय सेवा के लिए समर्पित