विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

SSP नीरज जादौन ने अलीगढ़ पुलिस में किया बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 25 पुलिसकर्मियों का किया ट्रांसफर

Published: Sat, 23 May 2026 03:22 PM (IST)Updated: Sat, 23 May 2026 03:27 PM (IST)

अलीगढ़ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने इस फेरबदल में कई पुलिसकर्मियों को थानों से हटाकर नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

सांकेतिक तस्वीर।

सांकेतिक तस्वीर।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, अलीगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद में प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से 25 उपनिरीक्षकों, मुख्य आरक्षियों एवं आरक्षियों के तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण किए गए हैं। जारी सूची के अनुसार कई पुलिसकर्मियों को थानों से हटाकर नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

पीआरओ के अनुसार उपनिरीक्षक सचिन कुमार को थाना बन्ना देवी से पुलिस लाइन, अनमोल सहोता को चौकी रामघाट रोड थाना क्वार्सी से थाना चंडौस तथा आनंद कुमार को चौकी रायपुर थाना अतरौली से चौकी जिरौली धूम सिंह थाना अतरौली भेजा गया है।

वहीं उपनिरीक्षक रविंद्र लोधी को थाना अतरौली से चौकी रायपुर तथा श्रवण कुमार को चौकी जिरौली धूम सिंह से थाना मडराक स्थानांतरित किया गया है।

मुख्य आरक्षी अनुज कुमार को पुलिस लाइन से थाना जवां भेजा

एसएसपी ने उपनिरीक्षक मोहित कुमार को थाना जवां से चौकी वीरपुरा थाना गभाना, अंकुर कुशवाह को चौकी वीरपुरा से चौकी शिवाला थाना खैर तथा सुल्तान सिंह को पुलिस लाइन से थाना टप्पल भेजा गया है। विनोद कुमार को थाना लोधा से सिविल लाइन और मुख्य आरक्षी अनुज कुमार को पुलिस लाइन से थाना जवां स्थानांतरित किया गया है।

यह भी पढ़ें- 25 मई से मिलेगा जून महीने का मुफ्त राशन, बरेली में कैसा मिलेगा गेहूं-चावल; समझिए पूरी जानकारी

यह भी पढ़ें- अमरोहा: गंगा दशहरा पर दिल्ली-बरेली हाईवे पर भारी वाहनों का रूट डायवर्जन, अपनाएं ये वैकल्पिक रास्ते

तत्काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश

आरक्षी आशीष को देहली गेट से गभाना, विवेक शाह को सासनी गेट से दादों तथा मुख्य आरक्षी पुष्पेंद्र सिंह को पुलिस लाइन से अभियोजन कार्यालय भेजा गया है। वहीं महिला आरक्षी काजल राठी को थाना रोरावर से यूपी-112 में तैनाती दी गई है। पुलिस प्रशासन ने सभी स्थानांतरित कर्मियों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें- बर्खास्त IPS मणिलाल पाटीदार पर आय से अधिक संपत्ति का मुकदमा दर्ज, महोबा क्रशर कारोबारी मामले से जुड़ा