Move to Jagran APP

नगर निगम के खिलाफ फिर सड़क पर उतरे व्यापारी, जानिए वजह Aligarh News

नगर निगम के खिलाफ सेंटर प्वाइंट के व्यापारी एक बार फिर लामबंद हो गए हैं। वजह भी वाजिब ही है। दरअसल नगर निगम के अफसर शहर के इस प्रमुख मार्केट में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाना चाह रहे हैं।

By Sandeep Kumar SaxenaEdited By: Published: Wed, 22 Sep 2021 05:25 PM (IST)Updated: Wed, 22 Sep 2021 05:25 PM (IST)
नगर निगम के खिलाफ फिर सड़क पर उतरे व्यापारी, जानिए वजह Aligarh News
नगर निगम के खिलाफ सेंटर प्वाइंट के व्यापारी एक बार फिर लामबंद हो गए हैं।

अलीगढ़, जेएनएन। नगर निगम के खिलाफ सेंटर प्वाइंट के व्यापारी एक बार फिर लामबंद हो गए हैं। वजह भी वाजिब ही है। दरअसल, नगर निगम के अफसर शहर के इस प्रमुख मार्केट में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाना चाह रहे हैं। इसके लिए मंगलवार को प्रयास भी किए गए, लेकिन सफल न हो सके। व्यापारियों ने एकजुट होकर विरोध कर दिया। अफसरों को खूब खरीखोटी सुनाई। कहा, निगम अफसरों को मनमानी नहीं करने देंगे। उनका जब मन आता है, अतिक्रमण हटाने यहां चले आते हैं। नगर निगम की पूर्व में हुई कार्रवाई से व्यापारी पहले ही बर्बाद हो चुके हैं। आधी दुकानें ढहा दी गईं, जो हिस्सा बचा है, उस पर भी नजर है। ऐसा होने नहीं दिया जाएगा। व्यापारियों के विरोध के चलते नगर निगम की टीम उल्टे पांव लौट गई।

loksabha election banner

यह है मामला

नगर निगम ने सड़कों को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए पांच दिवसीय अभियान शुरू किया है। शुरुआत में तस्वीर महल चौराहे से शमशाद मार्केट तिराहे तक अतिक्रमण हटाया गया। दो दिन बाद शमशाद मार्केट तिराहे से फिरदौस नगर तक अभियान शुरू किया। लेकिन स्थानीय व्यापारियों के अनुरोध पर टीम तीन दिन की मोहलत देकर लौट गई। मंगलवार को सहायक नगर आयुक्त ठाकुर प्रसाद के नेतृत्व में टीम ने सेंटर प्वाइंट से अभियान शुरू किया। टीम यहां से जब पान दरीबा पहुंची तो व्यापारियों ने विरोध शुरू कर दिया। सहायक नगर आयुक्त से तीखी नोकझोंक हुई। व्यापारियों से कहा कि नगर निगम पहले तय कर ले कि करना क्या है, जब अफसरों की मर्जी होती है अतिक्रमण हटाने निकल पड़ते हैं। डेढ़-दो साल पहले यहां अतिक्रमण के नाम पर दुकानें ध्वस्त करा दी गईं, अब पुन: कार्रवाई की जा रही है। हंगामा होता देख टीम मीनाक्षी पुल की ओर चल गई। व्यापारियाें ने कहा वह अतिक्रमण के नाम पर उत्पीड़न बर्दास्त नहीं करेंगे।

यहां भी चलेगा अभियान

सहायक नगर आयुक्त ठाकुर प्रसाद ने बताया कि अतिक्रमण हटाने की सूचना पूर्व में ही दी जा रही है। अभियान के दौरान जहां अस्थाई अतिक्रमण मिल रहा है, उस हटा दिया जाता है। गुरूवार को लालडिग्गी सर्किल से अब्दुला कालेज रोड होते हुए किशनुपर तिराहे से लक्ष्मीबाई मार्ग तक अभियान चलेगा। 25 सितंबर को कुंवर नगर कालोनी से 40 फुटा रोड और 27 व 28 सितंबर को क्वार्सी चौराहे से महेशपुर मोड़ तक अभियान चलेगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.