: गड्ढा बचाने के चक्कर में नहर में गिरी ट्रैक्टर-ट्रॉली, चालक की मौत Hathras News
उत्तर प्रदेश के जनपद कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र में अलीगढ़ रोड स्थित नहर में एक ट्रैक्टर-ट्रॉली असंतुलित होकर गिर गई। ट्रैक्टर-ट्राली को हटाकर चालक को निकाला लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
हाथरस जेएनएन: उत्तर प्रदेश के जनपद कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र में अलीगढ़ रोड स्थित नहर में एक ट्रैक्टर-ट्रॉली असंतुलित होकर गिर गई। ट्रैक्टर-ट्राली को हटाकर चालक को निकाला लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
ऐसे हुआ हादसा
वसुंधरापुरम कॉलोनी निवासी 45 वर्षीय बिजेंद्र चौधरी अपनी अपना ही ट्रैक्टर-ट्रॉली चलाता था। मंगलवार की सुबह किसी कार्य से दयानतपुर की ओर जा रहा था। वसुंधरापुरम से वह नहर की पटरी होते हुए अलीगढ़ रोड की तरफ आ रहा था। तभी एक गड्ढे को बचाने के चक्कर में ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर नहर में पलट गया। जानकारी मिलने पर आसपास के लोगों की भीड़ और पुलिस पहुंच गई। नहर में पानी तो कम था, जैसे तैसे लोगों ने चालक के शव काे बाहर निकाला। इधर टै्रक्टर को जेसीबी से बाहर निकाला गया।कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र में अलीगढ़ रोड स्थित नहर में एक ट्रैक्टर-ट्रॉली असंतुलित होकर गिर गई। ट्रैक्टर-ट्राली को हटाकर चालक को निकाला लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।वसुंधरापुरम कॉलोनी निवासी 45 वर्षीय बिजेंद्र चौधरी मूल रूप से मथुरा जिले के राया के गांव लोहागढ़ का रहने वाला था। वेे यहां रहकर खेती और मजदूरी भी करते थे। मंगलवार की सुबह पौने नौ बजे खेत में चारा लेने ट्रैक्टर ट्राली से अलीगढ़ रोड की तरह दयानतपुर की ओर जा रहा थे तभी एक वाहन को बचाने के चक्कर में ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर नहर में पलट गई। जानकारी मिलने पर आसपास के लोगों की भीड़ और पुलिस पहुंच गई। नहर में पानी तो कम था, जैसे तैसे लोगों ने चालक के शव काे बाहर निकाला। इधर टै्रक्टर को जेसीबी से बाहर निकाला गया। बिजेंद्र के दो लड़की व एक लड़का है। जानकारी मिलने पर मृतक की पत्नी और उसकी बेटी जिला अस्पताल पहुंच गए थे। उनका रो-रोकर बुरा हाल था। भाजपा के युवा नेता अनुज चौधरी, बसपा नेता बंटी ने मृतक के स्वजनों को मिलकर सांत्वना दी। हाथरस गेट पुलिस के अनुसार इस मामले में तहरीर मिल गई है। मृतक का पोस्टमार्टम कराया गया है।