आज नुमाइश का शुभारंभ करेंगे केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह Aligarh News
अलीगढ़ की राजकीय औद्योगिक एवं कृषि प्रदर्शनी ( नुमाइश) का शुक्रवार काे शुभारंभ हो जाएगा। अलीगढ़ महोत्सव के रूप में लगने जा रही 141वीं इस नुमाइश के उद्घाटन समारोह में केंद्रीय मंत्री व गाजियाबाद के सांसद जनरल वीके सिंह मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे।
अलीगढ़, जेएनएन। गंगा-जमुनी तहजीब का प्रतीक कहे जाने वाली अलीगढ़ की राजकीय औद्योगिक एवं कृषि प्रदर्शनी ( नुमाइश) का शुक्रवार काे शुभारंभ हो जाएगा। अलीगढ़ महोत्सव के रूप में लगने जा रही 141वीं इस नुमाइश के उद्घाटन समारोह में केंद्रीय मंत्री व गाजियाबाद के सांसद जनरल वीके सिंह मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे। वहीं, जिले के प्रभारी मंत्री सुरेश राणा व शिक्षा राज्य मंत्री संदीप सिंह विशिष्ट अतिथि होंगे। प्रदर्शनी अध्यक्ष व डीएम चंद्रभूषण का कहना है कि इस बार पांच फरवरी से लेकर दो मार्च तक नुमाइश प्रस्तावित है। इसको लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस बार की नुमाइश पिछले सालों से बेहतर होगी। इसमें जनता के मनोरंजन के साथ ही जिले की औद्योगिक व कृषि प्रगति की भी झलक दिखाई देगी। कार्यक्रम का शुभारंभ दोपहर तीन बजे होगा। दरबार हाल, कृष्णांजलि नाट्यशाला में भी आयोजन होंगे।