Live Aligarh Coronavirus News Update: Red Zone अलीगढ़ में तीन और corona पॉजिटिव मिले, अब तक कुल 53 पॉजिटिव
कोरोना वायरस को लेकर देश भर में लॉकडाउन का तीसरा चरण चल रहा है लेकिन तीसरे लॉकडाउन की शुरूआत अलीगढ़ में बुरी हुई है। निरंतर पॉजिटिव मरीज निकल रहे हैं।
अलीगढ़ [जेएनएन]। कोरोना वायरस को लेकर देश भर में लॉकडाउन का तीसरा चरण चल रहा है, लेकिन तीसरे लॉकडाउन की शुरूआत अलीगढ़ में बुरी हुई है। निरंतर पॉजिटिव मरीज निकल रहे हैं। गुरुवार को सुबह ही तीन और मरीजों की जांच पॉजिटिव आई है। अब कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 53 हो गई है। इनमें दो की मृत्यु हो चुकी है। 11 सही हो गए हैं।
भमोला से 23, सराय हकीम से 13 सैंपल
अलीगढ़ में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बुधवार को 83 सैंपल जुटाए। सराय हकीम में पांच नए मरीज मिलने के बाद 13 और सैंपल जुटाए गए। पूर्व में यहां से 19 परिवारों से सैंपल लिए गए थे। इन्हीं तीन परिवारों से पांच पॉजिटिव मरीज पाए गए हैं। वहीं, भमोला में पहला मरीज मिलने के बाद लोगों में दहशत फैल गई है। मरीज के परचून-मिठाई विक्रेता होने के कारण उसके परिवार व संपर्क में आए 23 लोगों के सैंपल टीमों को लेने पड़े। 17 सैंपल कैंप कार्यालय (सीएमओ) पर लिए गए। वहीं, 30 सैंपल कंट्रोल रूम पर मिली शिकायतों, प्रवासी मजदूरों व दूसरे जनपद से आए लोगों के लिए गए। मेडिकल कॉलेज से बुधवार को छह पॉजिटिव मरीजों के ही नमूने भेजे गए।
प्रतिष्ठा हेल्पलाइन ने बांटे मास्क
अलीगढ़ की प्रतिष्ठा हेल्पलाइन के डायरेक्टर डीआर यादव ने अतरौली के कई गांव में जाकर कोरोना संक्रमण से बचने के लिए लोगों को मास्क बांटे। शारीरिक दूरी के तहत कैसे रहें ये भी समझाया। वाष्र्णेय महाविद्यालय के छात्रसंघ अध्यक्ष महिपाल सिंह यादव, चंद्रमा, अजय प्रताप आदि ने डीआर यादव का सहयोग किया। आगे भी अन्य गांवों में जाकर लोगों को मदद का आश्वासन दिया
2500 हैंडमेड मास्क प्रशासन को दिए
कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए जरूरतमंदों को मास्क पहुंचाने के लिए सामाजिक संस्था भाविप मयूरी ने कलक्ट्रेट कार्यालय में एडीएम सिटी राकेश कुमार मालपाणि को 2500 हैंडमेड मास्क भेंट किए । इस मौके पर शाखा संयोजक लता गुप्ता, अध्यक्ष मीना मिश्रा, सचिव काजल धीरज, पूर्व अध्यक्ष रश्मि सुहृद आदि महिलाएं मौजूद रहीं। सचिव काजल धीरज ने बताया कि मास्क महिलाओं ने घर पर ही बनाए हैं, जो ज्यादा ड्यूरेबल हैं। मास्क बनाने बाली महिला सदस्यों में कल्पलता चंदहास, रेखा गुप्ता, पूॢणमा गुप्ता, राधा गुप्ता, गीता गुप्ता, श्रुति गुप्ता, नीलम अवस्थी, प्रेरणा तोमर, एकता सोनी आदि का सहयोग रहा।