झोपड़ी में लगी आग से हजारों का सामान जलकर राख Aligarh News
मडराक क्षेत्र के गांव मनोहरपुर कायस्थ में एक गरीब की झोपड़ी में आग लग गई। लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन तब तक सब झोपड़ी में रखा सामान राख में तब्दील हो गया।
अलीगढ़ (जेएनएन)। दीपावली के मौके पर पर मडराक क्षेत्र के गांव मनोहरपुर कायस्थ में एक गरीब की झोपड़ी में आग लग गई। लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक सब झोपड़ी में रखा सामान राख में तब्दील हो गया। गरीब की दीपावली की खुशी गम में बदल गई। इस घटना में हजारों रुपये का सामान जल गया। गनीमत यह रही आसपास के घरों को चपेट में नहीं आने दिया। वरना बड़ा हादसा हो सकता था।
पटाखे की चिनगारी से लगी आग
गांव मनोहरपुर कायस्थ के कल्लू सिंह पुत्र हुकम सिंह मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का पालन पोषण करते हैं। उनके साथ उनकी पत्नी मीना तीन लड़के टीटू, राजकुमार, मिंटू एक लड़की सारथी रहती है। पक्का घर ना होने के कारण वह एक झोपड़ी बनाकर परिवार के साथ रहते हैं। रविवार की रात में किसी ने पटाखा चला दिया। इसकी चिनगारी से झोपड़ी में आग लग गई। ाग लगने से गांव के लोगों में अफरा-तफरी का माहौल हो गया और सब लोग आग को बुझाने के लिए लग गए गनीमत यह रही आसपास के घरों को चपेट में नहीं आने दिया। वरना बड़ा हादसा हो सकता था। ल्लू सिंह ने बताया कि उनका सारा सामान कपड़े गेहूं रुपए जलकर राख हो गए हैं। अब उनका परिवार भुखमरी की कगार पर आ गया है।
सरकारी आवास के लिए किया था आवेदन
कल्लू सिंह ने बताया कि कई बार आवेदन किया था। अधिकारियों के खूब चक्कर लगाए, लेकिन किसी ने भी सुनवाई नहीं की। मजबूरन वह झोपड़ी में रह रहे थे।