Move to Jagran APP

Big fraud : अलीगढ़ मंडल में हजारों मुर्दों को मिला पेंशन का लाभ, जानिए कैसे Aligarh news

समाज कल्याण विभाग के सत्यापन में वृद्धावस्था पेंशन के लाभार्थियों में बड़े फर्जीवाड़ा का पर्दाफाश हुआ है। अलीगढ़ मंडल के चारों जिलों में 5686 मृतक व 567 अपात्र लोग महीनों से पेंशन पा रहे हैं। सब कुछ जानकारी भी जिम्मेदारी अधिकारी अनजान बने हुए हैं।

By Anil KushwahaEdited By: Published: Thu, 21 Oct 2021 06:34 AM (IST)Updated: Thu, 21 Oct 2021 06:45 AM (IST)
Big fraud : अलीगढ़ मंडल में हजारों मुर्दों को मिला पेंशन का लाभ, जानिए कैसे Aligarh news
समाज कल्याण विभाग के सत्यापन में वृद्धावस्था पेंशन के लाभार्थियों में बड़े फर्जीवाड़ा का पर्दाफाश हुआ है।

सुरजीत पुंढीर, अलीगढ़ । समाज कल्याण विभाग के सत्यापन में वृद्धावस्था पेंशन के लाभार्थियों में बड़े फर्जीवाड़ा का पर्दाफाश हुआ है। अलीगढ़ मंडल के चारों जिलों में 5686 मृतक व 567 अपात्र लोग महीनों से पेंशन पा रहे हैं। सब कुछ जानकारी भी जिम्मेदारी अधिकारी अनजान बने हुए हैं। सरकारी नुमाइंदों की इस लापरवाही से हर माह सरकार को बेवजह लाखों का चूना लग रहा है। अब सत्यापन में पोल खुलने के बाद अफसरों के होश उड़ गए हैं। मंडल में शामिल अलीगढ़, हाथरस, एटा व कासगंज जिलों में चिह्नित लाभार्थियों की पेंशन निरस्त करने के आदेश किए गए हैं। इनके बैंक खातों से रुपये निकासी पर रोक लगा दी गई है।

loksabha election banner

सभी ब्‍लाकों में डोर टू डोर सर्वे करेगी टीम

प्रदेश सरकार गरीब बुजुर्गों को आर्थिक मदद के तौर पर वृद्धा पेंशन देती है। इसमें लाभार्थी को पांच सौ रुपये महीने मिलते हैैं। तीन माह बाद एक साथ 1500 रुपये खाते में जमा कराए जाते हैं। अब पिछले दिनों फर्जीवाड़े व अपात्रों की शिकायतों के बाद समाज कल्याण विभाग की ओर से मंडल के चारों जिलों में वृद्धा पेंशन के लाभार्थियों का सत्यापन कराने का फैसला हुआ था। इसमें मंडल के सभी ब्लाकों में डोर टू डोर सर्वे के लिए टीमें गठित की गईं। जुलाई में यह सर्वे हुआ था। अब चारों जिलों से सर्वे की रिपोर्ट विभाग को मिल गई है।

यह है स्थिति

अलीगढ़ मंडल के चारों जिलों में वृद्धा पेंशन के कुल 1.33 लाख लाभार्थी हैं। विभाग की ओर से इन सभी लाभार्थियों का सत्यापन कराया गया। इसमें कुल 5686 लाभार्थी मृतक पाए गए। इनमें एटा में सबसे अधिक 1807 लाभार्थी मृतक मिले। अलीगढ़ में 1529 मृतक मिले। कासगंज में 1080 व हाथरस में 1270 मृतक मिले। इसी तरह चारों जिलों में कुल 567 लाभार्थी अपात्र मिले। इसमें सबसे अधिक 380 अपात्र हाथरस में मिले हैं। यहां ईंट भट्ठा व बहुमंजिला भवन वाले भी पेंशन पा रहे थे। वहीं, अलीगढ़ में 129 अपात्र मिले।

नए लाभार्थी भी जोड़े गए

वित्तीय वर्ष 2021-22 में अब तक 19 हजार नए लाभार्थी योजना से लाभांवित किए चुके हैं। इसमें अलीगढ़ जिले में सबसे अधिक 7725, एटा में 3866 लाभार्थी जोड़े गए हैं। इसी तरह कासगंज में 2161 व हाथरस में 5406 नई पेंशन बनी हैं।

यह है मंडल की स्थिति

जिला, कुल लाभार्थी, मृतक, अपात्र

अलीगढ़, 57133, 1529, 129

एटा, 37238,1807,09

कासगंज,12983,1080,49

हाथरस,32555,1270,380

इनका कहना है

मंडल के चारों जिलों में वृद्धा पेंशन के लाभार्थियों का सत्यापन पूरा हो चुका है। इनमें कुल 5686 मृतक व 567 अपात्र मिले हैं। इन सभी की पेंशन पर रोक लगा दी गई है। वहां शासन में भी पत्र लिखा गया है।

-संदीप सिंह, उप निदेशक, समाज कल्याण विभाग, अलीगढ़


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.