Move to Jagran APP

यह है अलीगढ़ का यूथ, मजबूत कर देगा किसी का बूथ

लोकसभा चुनाव की अंतिम सूची तैयार हो गई है। जिले में 2017 विधानसभा चुनाव के मुकाबले इस बार कुल 58 हजार नए मतदाताओं के नाम जोड़े गए हैं।

By Mukesh ChaturvediEdited By: Published: Mon, 15 Apr 2019 11:54 AM (IST)Updated: Mon, 15 Apr 2019 11:54 AM (IST)
यह है अलीगढ़ का यूथ, मजबूत कर देगा किसी का बूथ
यह है अलीगढ़ का यूथ, मजबूत कर देगा किसी का बूथ
अलीगढ़ (जेएनएन)। लोकसभा चुनाव की अंतिम सूची तैयार हो गई है। जिले में 2017 विधानसभा चुनाव के मुकाबले इस बार कुल 58 हजार नए मतदाताओं के नाम जोड़े गए हैं। जबकि, 2014 के लोकसभा चुनाव के मुकाबले 1.44 लाख मतदाता बढ़े हैं। इनमें 20 हजार से अधिक मतदाता एक फरवरी से लेकर 16 मार्च तक चलाए गए विशेष मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान में जोड़े गए हैं। इनमें अधिकांश पहली बार वोट डालने वाले युवा मतदाता ही हैं। ऐसे में इनकी भूमिका काफी महत्वपूर्ण होने वाली है। यह किसी भी प्रत्याशी के पक्ष में पासा पलट सकते हैं।

यह है विधानसभा में यूथ मौजूदा हॉल 
2014 के लोकसभा चुनावों में जिले की सात विधानसभाओं में कुल 24.80 लाख मतदाता थे। इसके बाद हर साल मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान चलाया गया। इसके बाद 2017 विधानसभा चुनावों में यह संख्या 25.65 लाख हो गई। इसके बाद अब 2019 में आम चुनाव होने थे। ऐसे में आयोग ने एक सितंबर से लेकर 31 जनवरी तक विशेष अभियान चलाया। इसमें कुल 32 हजार के करीब नए वोट जोड़े गए। 31 जनवरी को अंतिम सूची जारी की गई। इसमें कुल मतदाताओं की संख्या 26 लाख हो गई। इसके बाद फिर एक फरवरी से लेकर 16 मार्च तक विशेष पुनरीक्षण अभियान चलाया गया। इसमें युवाओं ने वोटर बनने के लिए अच्छी दिलचस्पी दिखाई। 20 हजार से अधिक लोग वोटर बन गए। ऐसे में अब मतदाताओं की संख्या 26.24 लाख हो गई है। इनमें अधिकांश नए मतदाता ही हैं। ऐसे में आने वाले चुनाव में यह महत्वपूर्ण भूमिका में हैं। 

यह है पांच साल की स्थिति 
सात, मतदाता 
2014, 2480111
2015, 2516478
2016, 2541437
2017, 2565722
2018, 2582013
2019, 2624511


हाथरस व अलीगढ़ में अलग
अलीगढ़ संसदीय क्षेत्र में कुल पांच विधानसभा आती हैं। इनमें मतदाताओं की कुल संख्या 18.82 लाख हैं। वहीं इगलास व छर्रा विधानसभा हाथरस में लगती है। इनमें मतदाताओं की संख्या 7.42 लाख है।

26.24 लाख हैं मतदाता
सहायक निर्वाचन अधिकारी कौशल कुमार का कहना है कि चुनाव के लिए मतदाता सूची पर अंतिम मुहर लग गई है। अब सातों विधानसभा में कुल 26.24 लाख मतदाता हैं।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.