Move to Jagran APP

पुलिस चौकी के सामने स्थित केनरा बैंक की दीवार काटकर स्ट्रांग रूम तक पहुंचे चोर aligarh news

बैंक से चोर क्या -क्या ले गए यह अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है। इसके लिए एक विशेष टीम बनाई गई है।

By Mukesh ChaturvediEdited By: Published: Thu, 05 Sep 2019 12:37 PM (IST)Updated: Thu, 05 Sep 2019 04:14 PM (IST)
पुलिस चौकी के सामने स्थित केनरा बैंक की दीवार काटकर स्ट्रांग रूम तक पहुंचे चोर aligarh news
पुलिस चौकी के सामने स्थित केनरा बैंक की दीवार काटकर स्ट्रांग रूम तक पहुंचे चोर aligarh news

अलीगढ़ (जेएनएन)। पुलिस से बेखौफ बदमाश बुधवार की रात हाथरस की एक बैंक में घुस गए। चोरों ने बैंक की दीवार काट दी। बीती रात हुई वारदात की गुरुवार की सुबह जानकारी हुई तो सभी हैरत में पड़ गए। तमाम सुरक्षा के इंतजामों पर सवालिया निशान इस घटना से लगा है। बैंक से चोर क्या -क्या ले गए, यह अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है। इसके लिए एक विशेष टीम बनाई गई है। वहीं, बैंक अधिकारियों ने घटना की जानकारी उच्च अधिकारियों को दी है।

loksabha election banner

पुलिस चौकी के सामने की वारदात

वारदात बीती रात की है। अलीगढ़ रोड इंडस्ट्रियल एरिया पुलिस चौकी के सामने केनरा बैंक है। यह शहर के प्रमुख क्षेत्रों में आता है। यहां सुरक्षा के खास इंतजाम का दावा पुलिस अधिकारी करते रहे हैं। लेकिन चोर कब बैंक में घुस गए, यह पुलिस को पता न लगा सका, जबिक चौकी पर पुलिस जवान मौजूद बताए जा रहे हैं।

काट दी दीवार

चोरों ने बैंक में दीवार काट कर प्रवेश किया। इसके बाद स्ट्रांग रूम की भी दीवार काटने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके निशान दीवाल पर सुबह देखे गए। जिस दीवार को काटकर चोर अंदर गए, उसे देखने के लिए सुबह भीड़ लग गई। बताते हैं कि सुबह कुछ लोग बैंक के पास से गुजर रहे थे, जिनकी नजर कटी हुई दीवार पर पड़ी। यह जानकारी कुछ ही देर में क्षेत्र में फैल गई। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई।

फैलाया सामान

बदमाशों ने बैंक में कैश की तलाश की। इसके लिए उन्होंने बैंक में रखा सामान खुर्द-बुर्द कर दिया। सुबह दीवार कटी देख लोगों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद बैंक कर्मियों को सूचना दी गई। बैंक अधिकारी व पुलिस अधिकारी बैंक में अंदर गए तो सामान बिखरा मिला। बैंक में सैंध की जानकारी पर एएसपी व सीओ भी मौके पर पहुंचे। डॉग स्क्वाड व फॉरेंसिक टीम ने छानबीन की। पुलिस का दावा है कि जल्द चोरों का पता लगा लिया जाएगा।

पहले भी हो चुकी हैं वारदातें

बैंक में सैंध का यह नया मामला नहीं है। पूर्व में इलाहाबाद बैंक, सेंट्रल बैंक, हाथरस जंक्शन स्थित केनरा बैंक में भी चोर चोरी का प्रयास हो चुका है, लेकिन एक भी घटना का पर्दाफाश नहीं हुआ।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.