Move to Jagran APP

रेकी कर एकांत वाले घरों और दुकानों को चोर बना रहे निशाना Aligarh news

चोर बंद मकान और दुकानों को निशाना बना रहे हैं। संभावना है कि चोरों का गिरोह घटना को अंजाम देने से पहले दिन में रेकी करता है।

By Parul RawatEdited By: Published: Mon, 24 Aug 2020 09:43 AM (IST)Updated: Mon, 24 Aug 2020 05:02 PM (IST)
रेकी कर एकांत वाले घरों और दुकानों को चोर बना रहे निशाना Aligarh news
रेकी कर एकांत वाले घरों और दुकानों को चोर बना रहे निशाना Aligarh news

अलीगढ़ [रिंकू शर्मा]। तालों के लिए विख्यात अलीगढ़ शहर में लगातार चोरियां हो रही है। चोर ताले  तोड़कर  घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं, लेकिन पुलिस चोरों को नहीं  पकड़  पा रही है। चोर बंद मकान और दुकानों को निशाना बना रहे हैं। संभावना है कि चोरों का गिरोह घटना को अंजाम देने से पहले दिन में रेकी करता है। फिर मौका देख माल समेटकर भाग निकलता है। शहर में लगातार हो रही घटनाओं से पुलिस के रात्रि गश्त और सतर्कता पर भी सवालिया निशान लग रहे हैं। 

loksabha election banner

लॉकडाउन के बाद  बढ़ी  चोरी की वारदात

कोरोना संक्रमण के चलते देशभर में रहे लॉकडाउन की अवधि में चोरी की वारदात कम हुई थी। अनलॉक -1 के बाद तो घटनाएं लगातार बढ़ गई हैं। चोरों का गिरोह इतना सक्रिय है कि कोई भी व्यक्ति मकान बंद कर शहर या शहर के बाहर जाता है तो चोरों को

इसकी खबर लग जाती है। फिर मौका देखकर चोरों का यह गिरोह वारदात कर माल समेटकर फरार हो जाता है।

बाहरी मकान व दुकान निशाने पर

चोरों के निशाने पर ऐसी मकान और दुकान होते हैं जो आबादी से हटकर या दूसरे  छोड़कर  होते हैं। एकांत देखकर चोरी की घटना को अंजाम देने में उन्हें किसी प्रकार की दिक्कत नहीं आती है, साथ ही  पकड़े  जाने का खतरा भी कम होता है।

चोरी की प्रमुख घटनाएं

12 जून - गांधीपार्क क्षेत्र के  धनीपुर  अनाज मंडी में दुकान के ताले  तोड़कर  हजारों की नगदी चोरी।

16 जून :  बन्नादेवी  क्षेत्र के गूलर रोड पर मकान के ताले  तोड़कर  हजारों की चोरी।

19 जून :  बन्नादेवी  क्षेत्र के  सारसौल  में दुकान के ताले  तोड़कर  हजारों का सामान पार।

23 जून :  सासनीगेट  के सराय हरनारायण में मंदिर से ताले  तोड़कर  दानपात्र आदि की चोरी।

28 जून :  क्वार्सी  के  जीवनगढ़  में मकान के ताले  तोड़कर  हजारों की चोरी।

03 जुलाई : सिविल लाइन क्षेत्र के अमीर निशा में बंद मकान से ताले  तोड़कर  लाखों का माल चोरी।

11 जुलाई : देहलीगेट के एडीए कॉलोनी में मकान के ताले  तोड़कर  चोरी।

23 जुलाई :  क्वार्सी  संगम विहार कॉलोनी में मकान से हजारों की चोरी।

29 जुलाई : गांधी पार्क के गोविंद नगर से मकान से हजारों का सामान चोरी।

06 अगस्त : गांधीपार्क के  धनीपुर  मंडी से दुकान के ताले  तोड़कर  लाखों की नगदी चोरी।

06 अगस्त :  क्वार्सी  के विनय नगर में मकान का ताला  तोड़कर  हजारों की नगदी व सामान चोरी।

08 अगस्त :  क्वार्सी  के  धौर्रा  माफी में मकान के ताले  तोड़कर  हजारों का माल चोरी।

14 अगस्त : गांधीपार्क के  सिधौली  मोर से ज्वेलर्स की दुकान से हजारों का सामान चोरी।

पिछले तीन साल में चोरी की घटनाएं

वर्ष, चोरी, नकबजनी, वाहन चोरी

2018 : 127, 23, 163

2019 : 213, 39, 186

2020 : 138, 29, 167

(एक जनवरी से 20 अगस्त तक)

एसएसपी  मुनिराज  का कहना है कि  शहर  में हो रही  चोरियों  को लेकर पुलिस सतर्क है। रात्रि गश्त बढ़ा दिया गया है। सक्रिय चोरों के गिरोह को तलाशा जा रहा है। कई घटनाओं का अब तक  राजफाश  भी हो चुका है, शेष घटनाओं के जल्द खुलासे के लिए टीमें जुटी हुई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.