कमरे में फंदा लगाकर युवक ने दी जान
जासं अलीगढ़ सासनीगेट क्षेत्र के वैदिक विहार में बुधवार रात एक युवक ने अपने कमरे में फा
By JagranEdited By: Published: Thu, 29 Oct 2020 07:09 PM (IST)Updated: Thu, 29 Oct 2020 07:09 PM (IST)
जासं, अलीगढ़ : सासनीगेट क्षेत्र के वैदिक विहार में बुधवार रात एक युवक ने अपने कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। इसकी वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। मोहल्ला वैदिक विहार निवासी 21 वर्षीय योगेश कुमार पुत्र गजेंद्र सिंह चालक था। रोजाना की तरह बुधवार देररात योगेश खाना खाकर कमरे में सोने चला गया था। देर रात पंखे पर दुपट्टे से फंदा लगा लिया। गुरुवार तड़के स्वजन ने देखा तो होश उड़ गए। स्वजन ने घरेलू कलह से इन्कार किया है। योगेश ने खुदकुशी से पहले 24 मिनट फोन पर बात की थी। इसकी पुलिस जांच कर रही है। सासनीगेट इंस्पेक्टर ने बताया कि खुदकुशी के कारण का पता लगाया जा रहा है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें