कथा सभी पापों का नाश करने वाली है
अलीगढ़ : इगलास क्षेत्र के गांव नगला अहिवासी में श्रीमद् भागवत कथा के शुभारंभ से पूर्व संगीतमई
अलीगढ़ : इगलास क्षेत्र के गांव नगला अहिवासी में श्रीमद् भागवत कथा के शुभारंभ से पूर्व संगीतमई भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलशयात्रा में महिलाएं सिर पर कलश धारण कर हरिगुणगान करती हुई चल रही थी। यात्रा का शुभारंभ कथा स्थल से मुख्य यजमान सोमदत्त गौड़ ने धर्मपत्नी रेखा गौड़ व श्रद्धालुओं के साथ प्रथम आराध्य श्रीगणेश के पूजन के साथ किया। यात्रा गांव की गलियों से होते हुए परिक्रमा मार्ग का भ्रमण करती हुई पुन: कथा स्थल पर जाकर विश्राम लिया। आयोजक डा. लक्ष्मीनारायण गौड़ ने बताया कि क्षेत्र में पहली बार एक माह की भागवत कथा का आयोजन यहां किया जा रहा है। 31 जनवरी तक कथा नित्य दोपहर 12 से सांय चार बजे तक होगी। इसके कथा व्यास केशव कृष्ण शास्त्री महाराज ने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा सभी जीव आत्माओं के समस्त पापों का नाश करने वाली है। श्रद्धा पूर्वक कथा का श्रवण करने वाला जीव संसार सागर से छुटकारा पाकर श्रीहरि को प्राप्त होता है। कथा के एक-एक श्लोक का बहुत महत्व है। कथा श्रवण करने से ही राजा परीक्षत को मुक्ति मिली थी। भागवत कथा धुंधकारी जैसे जीव को तारने वाली है। इस मौके पर सितेश गौड़, मोहित, रामनाथ, उमेश, देवीराम, महेश, प्रधान राजकुमारी गौड़, ऊषा शर्मा, देवदत्त शर्मा, मीना शर्मा, पूनम शर्मा आदि थे।