Petrol Price Today in Aligarh: शतक के करीब पहुंचा पेट्रोल का रेट, आज अलीगढ़ में इस भाव बिक रहा पेट्रोल व डीजल
वैश्विक बाजार में कच्चे तेल के महंगे होने के चलते भारत में पेट्रोल व डीजल की कीमतें लगातार बढ़़ रही हैं। इससे आम आदमी को महंगाई की मार सहनी पड़़ रही है। बीते छह दिनों मे पांच बार कीमतें बढ़़ चुकी हैं।
अलीगढ़, जेएनएन। भारत में पांच राज्यों के चुनाव के बाद से पेट्रोल डीजल की कीमतों ने भी छलांग लगानी शुरू कर दी है। आलम ये है कि पेट्रोल की कीमत 100 रुपये के करीब पहुंच गयी है। सबसे बड़ी बात कि रुस-यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद से जमाखोरी भी बढ़ रही है। खाद्य तेल की कोई किल्लत नहीं है। बावजूद इसके पिछले 12 दिन में रिफाइंड आयल की कीमत में 20 से 25 रुपये लीटर का इजाफा हुआ है। रविवार को पेट्रोल की कीमत 99.09 रुपये हो गयी, जबकि शनिवार को पेट्रोल की कीमत 98.82 रही। डीजल की कीमत रविवार को 90.65 तक जा पहुंची जबकि शनिवार को इसकी कीमत 90.10 रही।
कच्चे तेल की कीमत में भी उछाल
यूक्रेन रूस में युद्ध अभी जारी है। इसका वैश्विक असर भी देखा जा सकता है। ऐसे में अब पेट्रोल और डीजल के दामों को लेकर चिंता बढ़ गई है। वहीं दूसरी ओर इन दिनों क्रूड आयल के दाम भी आसमान को छू रहे हैं। ऐसे में पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ने से आम आदमी को आर्थिक चोट लग रही है।
खाद्य तेल पहले से ही है महंगा
अलीगढ़ में महंगाई को तो पहले तड़का लग चुका है। रूस-यूक्रेन के बीच चल रही जंग के बीच जमाखोरी की कढ़ाही भी चढ़ गई है। इसमें रिफाइंड आयल खौल रहा है। बाजार में कुछ कारोबारियों की मानें तो उन्हें मांग के हिसाब से रिफाइंड आयल नहीं मिल पा रहा है, वहीं, कुछ कारोबारियों ने साफ किया है कि किसी भी खाद्य तेल की कोई किल्लत नहीं है। बावजूद इसके पिछले दस दिन में रिफाइंड आयल की कीमत में 20 से 25 रुपये लीटर का इजाफा हुआ है। खाने वाले तेल की उपलब्धता के बाद इस तरह रेट बढऩे को लेकर आशंका है कि जमाखोर भी सक्रिय हो गए हैं। वहीं सब्जियों आदि के दामों में अंतर आया है।
पेट्रोल के दामों में अंतर
बीस मार्च से पिछले छह दिन मेंं लगातार पांच बार पेट्रोल व डीजल की कीमतें बढ़ी हैं। अब इनकी कीमतों ने उपभोक्ताओं की जेब जलाना शुरू कर दिया है। शनिवार को पेट्रोल की कीमत 98.82 रुपये जबकि डीजल की कीमत 90.10 रही।
रोज सुबह छह बजे बदलती है कीमत
गौरतलब है कि प्रतिदिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है। इन्हीं मानकों के आधार पर पर पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं। डीलर पेट्रोल पंप चलाने वाले लोग हैं। वे खुद को खुदरा कीमतों पर उपभोक्ताओं के अंत में करों और अपने स्वयं के मार्जिन जोड़ने के बाद पेट्रोल बेचते हैं। पेट्रोल रेट और डीजल रेट में यह कॉस्ट भी जुड़ती है।
यहां चेक करें- https://iocl.com/Products/PetrolDieselPrices.aspx
ऐसे जानें आपके शहर में कितना है दाम
पेट्रोल-डीजल की कीमत आप एसएमएस के जरिए भी जान सकते हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, आपको RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको आईओसीएल की वेबसाइट से मिल जाएगा। इन्हीं मानकों के आधार पर पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं। डीलर पेट्रोल पंप चलाने वाले लोग हैं। वे खुद को खुदरा कीमतों पर उपभोक्ताओं के अंत में करों और अपने स्वयं के मार्जिन जोड़ने के बाद पेट्रोल बेचते हैं। पेट्रोल रेट और डीजल रेट में यह कॉस्ट भी जुड़ती है।
27 मार्च के रेट
पेट्रोल- 99.09 पैसा
डीजल- 98.82 पैसा
26 मार्च के रेट
पेट्रोल- 98.82 पैसा
डीजल- 97.82 पैसा
25 मार्च के रेट
पेट्रोल- 97.82 पैसा
डीजल- 89.32 पैसा
24 मार्च के रेट
पेट्रोल : 97.02 प्रति लीटर
डीजल : 88.52 प्रति लीटर
गैस सिलेंडर : 968 प्रति सिलेंडर
23 मार्च के रेट
पेट्रोल : 97.02 प्रति लीटर
डीजल : 88.52 प्रति लीटर
गैस सिलेंडर : 968 प्रति सिलेंडर
22 मार्च के रेट
पेट्रोल : 96.25 प्रति लीटर
डीजल : 87.72 प्रति लीटर
गैस सिलेंडर : 968 प्रति सिलेंडर
21 मार्च तक रेट
पेट्रोल : 95.42 प्रति लीटर
डीजल :86.91 प्रति लीटर
एलपीजी सिलेंडर: 918 प्रति सिलेन्डर