Move to Jagran APP

देश के गौरव थे अलीगढ़ के राजा महेंद्र प्रताप सिंह

सामाजिक संगठनों ने महान स्वतंत्रता सेनानी को अर्पित किए श्रद्धासुमन।

By JagranEdited By: Published: Thu, 02 Dec 2021 01:49 AM (IST)Updated: Thu, 02 Dec 2021 01:49 AM (IST)
देश के गौरव थे अलीगढ़ के राजा महेंद्र प्रताप सिंह
देश के गौरव थे अलीगढ़ के राजा महेंद्र प्रताप सिंह

जासं, अलीगढ़ : महान स्वतंत्रता सेनानी राजा महेंद्र प्रताप सिंह की जयंती पर तमाम सामाजिक संगठनों ने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। तस्वीर महल स्थित पार्क में राजा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। सभी ने कहा कि महान क्रांतिकारी राजा महेंद्र प्रताप सिंह देश के गौरव थे। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भारत रत्न दिए जाने की मांग की।

loksabha election banner

जाट महासभा, अलीगढ़ की ओर से तस्वीर महल स्थित पार्क में हवन आयोजित किया गया। जिलाध्यक्ष चौधरी बिजेंद्र सिंह और महामंत्री चौधरी दिगंबर सिंह ने हवन में आहुति दी। गेल इंडिया के निदेशक चौधरी शेर सिंह ने कहा कि राजा साहब का आजादी की लड़ाई में योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है। जिलाध्यक्ष चौधरी बिजेंद्र सिंह ने कहा कि अगली बार और उत्साह के साथ जन्मदिन मनाएंगे। हवन में अमन सिंह सिरोही, डा. राजकुमार सिंह, आरपी सिंह, जय प्रकाश काका, जितेंद्र चौधरी, सुरेश कुंतल, मुकुट सिंह, सुभाष डागुर ने भी आहुति दी।

देश की आजादी के लिए किया सब कुछ न्योछावर : अखिल उत्तर प्रदेश जाट महासभा के कार्यकर्ताओं ने भी तस्वीर महल स्थित पार्क में राजा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। रनवीर सिंह, महीपाल सिंह और ऋषिपाल सिंह ने कहा कि राजा साहब ने देश की आजादी के लिए अपना सबकुछ न्योछावर कर दिया था। जिलाध्यक्ष चौधरी राजकुमार सिंह ने कहा कि नई पीढ़ी को राजा साहब के इतिहास के बारे में बताने की जरूरत है। हरीश बालियान, सुरेंद्र चौधरी, शेर सिंह, नरेंद्र सिंह, भूरी सिंह, राजन सिंह, गोपाल चौधरी, विनीत बालियान, सोमेश चौधरी, रोहित सिरोही, राजेश चौधरी, भानु चौधरी आदि ने श्रद्धासुमन अर्पित किया। संचालन सुधीर चौधरी ने किया। कार्यक्रम में सुनील रोरिया, केपी सिंह रावत, देवेंद्र चौधरी, इकबाल मंद, अनिल वर्मा, ओमवीर सिंह आदि मौजूद थे।

राजा महेंद्र प्रताप को सपाइयों ने किया नमन : सपा कार्यकर्ताओं के साथ बुधवार को तस्वीर महल चौराहा स्थित राजा महेंद्र प्रताप सिंह पार्क पहुंचे सपा युवजन सभा के जिलाध्यक्ष रंजीत चौधरी ने प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उन्होंने कहा कि राजा के प्रति प्रधानमंत्री को आस्था है तो उन्हें भारत रत्न देने की घोषणा करें। यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष संजय शर्मा ने कहा कि भाजपा चुनावी लाभ के लिए महापुरुषों के सम्मान का दिखावा करती है। ज्ञापन देने वालों में जिला उपाध्यक्ष रत्नाकर पांडेय, आमिर आबिद, रवि सैनी, रजनीश यादव, तिलक सिंह, गौरव यादव, सागर चौधरी, हरीश चौधरी, सचिन गौतम, रोहन वाष्र्णेय आदि थे। पूर्व सांसद व सपा नेता चौ. बिजेंद्र सिंह ने समर्थकों के साथ राजा की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। उनके साथ मनोज चौधरी, कपिल शर्मा, इंद्रदेव सिंह चौहान, फुरकान मिर्जा, नासिर गाजी, आइपी कश्यप, लोकेश चौधरी आदि समर्थक थे।

सम्मान दिवस मनाया : प्रगतिशील सपा लोहिया के भुजपुरा स्थित महानगर कार्यालय पर राजा की जन्मतिथि युवा सम्मान दिवस के रूप में मनाई गई। महानगर अध्यक्ष बाबा फरीद आजाद ने कहा कि राजा को भारत रत्न की उपाधी मिलनी चाहिए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.