Move to Jagran APP

Dev Deepawali : शाम ढलते ही हजारों दीपों से जगमगा उठेगा अचल सरोवर Aligarh news

व दीपावली पर आज शाम को अचल सरोवर 31111 दीपों से नहा उठेगा। दीपों की मालाओं से यह अद़भुत नजारा देखते ही बनता है। भव्य और अलौकिक दृश्य से सभी अभिभूत हो उठते हैं। इस बार भी अचल के हर घाट दीपक से जगमग होंगे।

By Anil KushwahaEdited By: Published: Sun, 29 Nov 2020 12:17 PM (IST)Updated: Sun, 29 Nov 2020 12:17 PM (IST)
Dev Deepawali : शाम ढलते ही हजारों दीपों से जगमगा उठेगा अचल सरोवर Aligarh news
इस बार भी अचल के हर घाट दीपक से जगमग होंगे।

अलीगढ़, जेएनएन : देव दीपावली पर आज शाम को अचल सरोवर 31111 दीपों से जगमग हो उठेगा। दीपों की मालाओं से यह अद़भुत नजारा देखते ही बनता है। भव्य और अलौकिक दृश्य से सभी अभिभूत हो उठते हैं। इस बार भी अचल के हर घाट दीपक से जगमग होंगे। श्री गिलहराज मंदिर की ओर से देव दीपावली का उत्सव आयोजित किया जाता रहा है। इस बार भी यह आयोजन पूरी भव्यता के साथ किया जा रहा है। अचल सरोवर के एक दर्जन से अधिक घाटों पर दीपक रखे जाएंगे। प्रत्येक घाटों की जिम्मेदारी अलग-अलग संगठनों को दी गई है। श्री गिलहराज मंदिर के महंत योगी कौशलनाथ ने बताया कि शाम छह बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम शुरू हो जाएंगे। शाम 6.40 से दीप जलेंगे। उसके बाद भव्य महाआरती होगी। एक साथ दीपोें के जलने से अचल का नजारा देखते ही बनेगा। उन्होंने सभी से कोरोना के नियमों का पालन करने की अपील की है।

loksabha election banner

 

शहर का हृदय है अचल 

धार्मिक नगरी के रुप में प्रसिद्ध अचल सरोवर शहर का ह्रदय है। अचल सरोवर की स्वच्छता को लेकर दैनिक जागरण ने 2015 में अचल सरोवर, अटल धरोहर मुहिम की शुरुआत की थी। उस मुहिम में पूरा जिला उमड़ पड़ा था। इसके बाद अचल सरोवर की सूरत बदल गई। उसके बाद से लगातार अचल सरोवर रक्षक दल के सदस्य परिक्रमा निकाल रहे हैं, जिससे अचल पर अलख जगी रहे। कृष्णा गुप्ता ने कहा कि रविवार को आरती घाट पर भव्य देव दीपावली उत्सव मनाया जाएगा। साध्वी पुनीता चेतन, प्रीति वाष्र्णेय ने कहा कि दल के सदस्य भव्यता से उत्सव मनाएंगे। मोहन लाल वर्मा ने कहा कि अचल सरोवर अलीगढ़ की शान है।

यहां भी होंगे कार्यक्रम 

अचल सरोवर के चारों ओर स्थित मंदिरों में भी बड़े धूमधाम से देव दीपावली मनाई जाएगी। श्री अचलेश्वरधाम मंदिर, श्री गणेश मंदिर, गायत्री, राधा, नटराज आदि मंदिरों में भी भव्यता के साथ देव दीपावली उत्सव मनाया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.