Move to Jagran APP

किसानों की उड़ी है नींद, चैन से सो रही है सरकार, अलीगढ़ में रालोद छात्रसभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कसा तंज

रालोद छात्रसभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. राजीव बालियान एएमयू छात्रों से भी मिले।

By JagranEdited By: Published: Tue, 21 Sep 2021 08:08 PM (IST)Updated: Tue, 21 Sep 2021 08:08 PM (IST)
किसानों की उड़ी है नींद, चैन से सो रही है सरकार, अलीगढ़ में रालोद छात्रसभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कसा तंज
किसानों की उड़ी है नींद, चैन से सो रही है सरकार, अलीगढ़ में रालोद छात्रसभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कसा तंज

जासं, अलीगढ़ : रालोद छात्र सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. राजीव बालियान मंगलवार को अलीगढ़ पहुंचे। उन्होंने जमालपुर में एएमयू छात्रों से विधानसभा चुनावों को लेकर चर्चा की। कहा, किसानों की दिन-रात की नींद उड़ी हुई हैं, सरकार चैन की नींद सो रही है। ऐसा नहीं चलेगा। तीनों कृषि कानून किसान हित में नहीं हैं, इसे लेकर चल रहे ऐतिहासिक आंदोलन को भी केंद्र सरकार कुचलना चाहती है। मगर हम संघर्ष से पीछे नहीं हटेंगे। आंदोलनकारियों को हमारा पूरा समर्थन है। उन्हें हर संभव मदद दी जाएगी। जरूरत पड़ी तो आंदोलन का भी हिस्सा बना जाएगा। किसी भी हालत में किसानों का उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा। भाजपा की नीतियों से किसानों समेत समाज का हर वर्ग परेशान है और अगले विधानसभा चुनाव में सबक सिखाएगा। प्रदेश में रालोद पूरी दमदारी के साथ चुनाव लड़ेगा और सरकार बनाने की दावेदारी भी करेगा। चुनाव से पहले संगठन को मजबूत किया जा रहा है, इसके लिए कमेटियों का विस्तार किया जा रहा है।

prime article banner

छात्रसभा अध्यक्ष के साथ पहुंचे अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सोहराब गयास ने भी केंद्र सरकार को आड़े हाथ लिया, उन्होंने कहा कि 10 माह से सरकार को किसान आंदोलन दिखाई नहीं दे रहा है। किसान बेहाल है। गन्ने का भुगतान अटका हुआ है। रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी के नेतृत्व में हम किसान, मजदूर, अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़े व अल्पसंख्यक समाज को लेकर प्रदेश के चुनाव में भाजपा सरकार को सत्ता से बेदखल करेंगे। जनता के बीच रालोद ही भाजपा का विकल्प होगा। बाकी पार्टियों में इतना दम नहीं दिख रहा है कि वे भाजपा को टक्कर दे सकें। राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव बालियान ने सलमान इकबाल को उत्तर प्रदेश छात्र सभा का प्रदेश महामंत्री नियुक्त किया इस मौके पर सलमान इकबाल, फिरोज राणा, रिजवान खान, उस्मान, कोकब, फैजान, अफजाल, नौशाद ,अली रजा, अशरफ अली, शोएब राणा , अलमाज राणा आदि छात्र मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.