Move to Jagran APP

अलीगढ़ के सहार देहली रेजीडेंसी में विविधता में बसते हैैं एकता के रंग

कुलदीप विहार स्थित सहार देहली रेजीडेंसी (अपार्टमेंट) में विविधता के रंग बरसते हैं।

By Sandeep SaxenaEdited By: Published: Mon, 11 Nov 2019 10:07 AM (IST)Updated: Mon, 11 Nov 2019 05:17 PM (IST)
अलीगढ़ के सहार देहली रेजीडेंसी में विविधता में बसते हैैं एकता के रंग
अलीगढ़ के सहार देहली रेजीडेंसी में विविधता में बसते हैैं एकता के रंग

जेएनएन, अलीगढ़ : कुलदीप विहार स्थित सहार देहली रेजीडेंसी (अपार्टमेंट) में विविधता के रंग बरसते हैं। यहां महाराष्ट्र, गुजरात, आंध्र प्रदेश, बंगाल, उत्तराखंड, बिहार, हरियाणा, राजस्थान सहित अन्य प्रांतों के लोग रहते हैं। यहां लघु भारत का स्वरूप दिखता है। सभी एक दूजे की संस्कृति का सम्मान करते हैं। कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं... 

loksabha election banner

आठ साल पहले निर्माण

अशोक कुमार शर्मा ने आठ साल पहले सहार देहली रेजीडेंसी में एक बहुमंजिला ब्लॉक बनाया। इसमें 56 फ्लैट थे। सभी बिक गए। तब दूसरा तैयार किया। इसमें 28 फ्लैट थे। कुल 84 फ्लैट में या तो खुद उन्हें खरीदने वाले रहते हैैं या किराये पर उठा रखे हैैं। अधिकांश फ्लैट में नौकरीपेशा लोग रहते हैं। इनमें बंगाल से ताल्लुक रखने वाले चार परिवार भी हैं। इनमें बिपाशा मुखर्जी व कल्याणी मजूमदार कोलकाता की हैं। इन्हें संगीत व नृत्य में महारथ हासिल है। प्रमोद सिंह बिहार के हैं। महाराष्ट्र के नागपुर की विनेश व श्रद्धा मस्के के पारंपरिक डांस लावनी को सभी पसंद करते हैं। उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल के भागवत सिंह अधिकारी भी सपरिवार रहते हैैं। 

आंध्र प्रदेश की प्रतिभा चित्तिबम्मा के पति तोशीबा कंपनी में डिप्टी मैनेजर हैं। प्रतिभा अङ्क्षहदीभाषी प्रांत से न होने के बावजूद अच्छी ङ्क्षहदी बोलती हैं, मगर आम बोलचाल में प्रयुक्त होने वाले शब्दों को नहीं समझती हैैं। गुजरात के परिवार भी रहते हैैं। 

सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम 

रेजीडेंसी में दीपावली पर भव्य सजावट होती है। करवा चौथ पर सामूहिक आयोजन होता है। छठ पूजा होती है तो श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर अनुष्ठान भी। राधा अष्टमी पर सांस्कृतिक आयोजन होता है। नवदुर्गा महोत्सव, डांडिया, दुर्गा महोत्सव, गुरु पूर्णिमा भी होते हैं। नववर्ष पार्टी में धमाल मचता है।

संरक्षक भूमिका में सोसाइटी 

84 परिवारों की देखरेख सहार देहली रेजीडेंसी वेलफेयर सोसाइटी करती है। भागवत सिंह अधिकारी इसके अध्यक्ष हैैं। श्रेयांश शर्मा सचिव व अरुण चौहान कोषाध्यक्ष हैं। सोसाइटी बिजली से लेकर स्वच्छता की विशेष निगरानी रखती हैं। प्रांगण में पौधारोपण होता है। 

 कम्युनिटी हॉल में आयोजन 

ग्राउंड फ्लोर पर कम्युनिटी हॉल है। इसमें सोसाइटी का कक्ष भी है। बच्चों की बर्थ डे पार्टी हो या वैवाहिक छोटे-मोटे समारोह, सभी इसी में होते हैैं। इसमें बिल्डर परिवार सहयोग देता है। मंदिर में पुजारी नियमित पूजा पाठ कराते हैं। 

डॉ. ज्योति को दीदी की उपाधि 

यहां रहने वाली डॉ. ज्योति शर्मा सरकारी सेवारत हैं। यह चिकित्सा संबंधी लोगों का विशेष ध्यान रखती हैं। अमर वाष्र्णेय पाठशाला कोचिंग चलाते हैं। अजय शर्मा स्वर्ण जयंती नगर स्थित जूनियर डीपीएस के निदेशक हैं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.