Move to Jagran APP

लखीमपुर में मृत किसानों की अस्‍थिकलश यात्रा पहुंची अलीगढ़, किसानों की आंखें हुईं नम Aligarh news

अलीगढ़ जागरण संवाददाता। लखीमपुर खीरी में मृत किसानों की अस्थि कलश यात्रा सोमवार को जिकरपुर से प्रारंभ हुई। जिकरपुर में भाकियू जिलाध्यक्ष ओ पी कमांडो ने शहीदी स्थल पर मृत किसानों को नमन किया। उन्‍होंने कहा किसान अपने हक के लिए संघर्ष करते रहेंगे।

By Anil KushwahaEdited By: Published: Tue, 26 Oct 2021 11:52 AM (IST)Updated: Tue, 26 Oct 2021 12:16 PM (IST)
लखीमपुर में मृत किसानों की अस्‍थिकलश यात्रा पहुंची अलीगढ़, किसानों की आंखें हुईं नम Aligarh news
लखीमपुर खीरी में मृत किसानों की अस्थि कलश यात्रा जिकरपुर से प्रारंभ हुई।

अलीगढ़, जागरण संवाददाता। लखीमपुर खीरी में मृत किसानों की अस्थि कलश यात्रा सोमवार को जिकरपुर से प्रारंभ हुई। जिकरपुर में भाकियू जिलाध्यक्ष ओ पी कमांडो ने शहीदी स्थल पर मृत किसानों को नमन किया।

loksabha election banner

11 साल पहले भी चार किसानों ने गवांई थी जान 

उन्होंने कहा कि 11 साल पहले आजादी के जश्न से एक दिन पहले 14 अगस्त को भूमि अधिग्रहण आंदोलन के समय यहां भी चार किसान शहीद हो गए थे। उसे हम भूल नहीं पाए हैं। आज लखीमपुर खीरी के किसानों की अस्थि कलश पहुंचने से एक बार फिर मन भावुक हो गया। किसान अपने हक के लिए संघर्ष करते रहेंगे। इसके बाद यह यात्रा गोमत चौराहा स्थित किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा स्थल के पास पहुंची। यहां संयुक्त किसान मोर्चा के नेता शशिकांत, किसान सभा के सूरजपाल उपाध्याय समेत सैकड़ों किसानों ने चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। शशिकांत ने कहा कि किसान संघर्ष के लिए हर समय तैयार है, हम अपना हक लेकर रहेंगे। गोमत चौराहे के बाद यात्रा खैर के मानपुर बाग पर शहीद किसानों के स्मृति स्थल पहुंची। यहां भी किसान नेताओं ने श्रद्धांजलि दी। 15 जून 1989 को इसी स्थल पर बाग में किसान पंचायत के समय छह किसान शहीद हो गए थे। शहीद किसान अस्थि कलश यात्रा गौंडा धरना स्थल और पींजरी पैंठ धरना स्थल भी पहुंची। जहां पिछले 10 महीने से तीनों कृषि कानूनों की वापसी की मांग को लेकर किसानों का धरना जारी है।

डा. सुबोध के निधन से शोक की लहर

अलीगढ़ । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व विभाग संघ चालक व केए कालेज कासगंज के सेवानिवृत्त प्राचार्य डा. सुबोध मिश्रा का निधन 22 अक्टूबर को हो गया। काफी दिनों से उनका स्वास्थ्य खराब चल रहा था। उनके निधन पर एसवी कालेज के एसोसिएट प्रोफेसर डा. वीपी पांडेय ने गहरा शोक व्यक्त किया। उनके निधन से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ही नहीं बल्कि समाज को बड़ी क्षति हुई है। उनके निधन पर संघ के अनेक पदाधिकारी, भाजपा नेता, ब्राह्मण समाज व परशुराम सेवा संस्थान के पदाधिकारियों ने उनको श्रद्धांजलि अर्पित की। शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में नगर विधायक संजीव राजा, महेंद्र उपाध्याय, पीसी शर्मा, नरेशचंद्र शर्मा, सतीश चंद्र आदि मौजूद रहे। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.