Move to Jagran APP

पांच हजार लाभार्थियों के खाते में पहुंची शौचालय निर्माण की धनराशि Aligarh news

स्वच्छ भारत मिशन अभियान के तहत अब शौचालय निर्माण के लिए लाभार्थियों के खाते में सीधे धनराशि पहुंच रही है। अब तक जिले में पांच हजार से अधिक लोगों के खाते में पहली किस्त पहुंच चुकी है। प्रत्येक लाभार्थी को छह-छह हजार रुपये की धनराशि भेजी गई है।

By Anil KushwahaEdited By: Published: Wed, 01 Sep 2021 04:44 PM (IST)Updated: Wed, 01 Sep 2021 05:23 PM (IST)
पांच हजार लाभार्थियों के खाते में पहुंची शौचालय निर्माण की धनराशि Aligarh news
स्वच्छ भारत मिशन अभियान के तहत अब शौचालय निर्माण के लिए लाभार्थियों के खाते में सीधे धनराशि पहुंच रही है।

अलीगढ़, जेएनएन।  स्वच्छ भारत मिशन अभियान के तहत अब शौचालय निर्माण के लिए लाभार्थियों के खाते में सीधे धनराशि पहुंच रही है। अब तक जिले में पांच हजार से अधिक लोगों के खाते में पहली किस्त पहुंच चुकी है। प्रत्येक लाभार्थी को छह-छह हजार रुपये की धनराशि भेजी गई है। पंचायत स्तर से इनकी सूची मिलती है। इस पर पंचायती राज विभाग प्रस्ताव बनाकर शासन को भेज देता है। इसके बाद वहां से ही धनराशि जारी होती है। अब तक प्रधान व सचिव की तरफ संयुक्त चेक दिया जाता था, लेकिन अब सीधे लाभार्थी के खाते में धनराशि पहुंचा करेगी। इसमें फर्जीवाड़ा होने की आशंका भी कम रहती है।

prime article banner

स्वच्छ भारत मिशन अभियान की शुरुआत

केंद्र सरकार ने 2014 में स्वच्छ भारत मिशन अभियान की शुरुआत की थी। इसका मकसद जिले को खुले में शौच मुक्त बनाना था। इसके तहत सरकार हर जरूरतमंद के यहां शौचालय निर्माण करा रही है। जिले में अब तक ढाई लाख से अधिक शौचालय बन चुके हैं। एक शौचालय पर 12 हजार की धनराशि खर्च होती है। अब तक पंचायत स्तर पर सचिव व प्रधान संयुक्त रूप से पात्रों का चयन करते थे। इसके बाद इसकी सूची बनाकर जिला स्तर पर भेजते थे। जिला स्तर पर शासन से एक मुश्त पूरे जिले का बजट आता था। इसी में पंचायत को चेक से धनराशि आवंटित होती थी। फिरए पंचायत स्तर पर सचिव व प्रधान संयुक्त रूप से लाभार्थी का चेक देते थे। इसें काफी गड़बड़ी होती थी। ऐसे में शासन स्तर से इस फर्जीवाड़े को रोकने के लिए नियम में बदलाव किया गया है। अब सीधे लाभार्थी के खाते में ही धनराशि पहुंच रही है। डीपीआरओ धनंजय जायसवाल ने बताया कि जुलाई से सीधे खाते में धनराशि पहुंचने की शुरुअात हुई थी। अब तक जिले के 12 ब्लाकों के पांच हजार से अधिक लोगों के खाते में धनराशि पहुंच चुकी है। शासन स्तर से ही सीधे धनराशि भेजी जाती है। ग्राम पंचायत स्तर से प्रस्ताव बनकर आता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.