Move to Jagran APP

जिस एएमयू ने दिए ओलंपियन, वहां लहरा तिरंगा

एएमयू जिम्नेजियम के खिलाड़ी व प्रशिक्षक एएमयू के हॉकी खिलाड़ियों व एबीके ग‌र्ल्स हाईस्कूल की बालिका खिलाड़ियों ने हाथ में तिरंगा व हॉकी लेकर चक्कर लगाया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 06 Aug 2021 02:44 AM (IST)Updated: Fri, 06 Aug 2021 02:44 AM (IST)
जिस एएमयू ने दिए ओलंपियन, वहां लहरा तिरंगा
जिस एएमयू ने दिए ओलंपियन, वहां लहरा तिरंगा

जासं, अलीगढ़ : अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) के जिस इदारे ने एक नहीं बल्कि आधा दर्जन से ज्यादा ओलंपियंस देश को दिए, वहां ओलिपिक में भारतीय हॉकी टीम की जीत के जश्न में तिरंगा फहराकर टीम को सलाम किया गया। एएमयू के सिथेटिक हॉकी मैदान में गेम्स कमेटी के पदाधिकारियों, एएमयू जिम्नेजियम के खिलाड़ी व प्रशिक्षक, एएमयू के हॉकी खिलाड़ियों व एबीके ग‌र्ल्स हाईस्कूल की बालिका खिलाड़ियों ने हाथ में तिरंगा व हॉकी लेकर चक्कर लगाया।

loksabha election banner

एएमयू गेम्स कमेटी के डिप्टी डायरेक्टर स्पो‌र्ट्स व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी अनीस उर रहमान खान, एएमयू हॉकी के वरिष्ठ प्रशिक्षक अरशद महमूद, एबीके स्कूल के खेल प्रशिक्षक शमशाद निसार आजमी, मोहम्मद इमरान खान ने जश्न में हिदुस्तान जिदाबाद के नारे लगाते हुए एक-दूसरे को मिठाई खिलाई। एएमयू जिम्नेजियम प्रशिक्षक व जिला ओलंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष मजहर उल कमर ने संचालन किया। उन्होंने कहा कि लंबे अंतराल के बाद राष्ट्रीय खेल हॉकी में ओलिपिक में पदक जीतने से इस खेल के प्रति युवाओं में रुचि बढ़ेगी। नए युग की शुरुआत के साथ हॉकी खेल में फिर से क्रांति आएगी। इस दौरान मोहम्मद मंसूर, सोहेल फारूकी, नावेद खान, मोहम्मद शहाब खान, हीरा सिंह बघेल, राधाचरण, मोहम्मद गुफरान, राबिया, कुमारी ममता, जेनब फातिमा, आलिया राशिद आदि मौजूद रहे।

एएमयू से निकले हॉकी के ओलंपियंस

इनाम उर रहमान, गोविदा, जफर इकबाल, अली सईद, सरदार जोगिदर सिंह, मसूद मिनहाज, असलम शेर खान, अब्दुल कयूम आदि विभिन्न ओलिपिक आयोजनों में भारतीय हॉकी टीम के पदक जीतने में अपनी भूमिका निभा चुके हैं। इनके हुनर ने एएमयू के साथ-साथ देश का नाम दुनिया में रोशन किया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.