पराली को लेकर प्रशासन सख्त, ग्राम प्रधान भी रखेंगे नजर Aligarh news
पराली से फैल रहे प्रदूषण को लेकर सरकार सख्त है। इसके लिए समय समय पर जागरूकता अभियान भी जलाया जा रहा है और किसानों को समझाया जा रहा है कि पराली जलाने से क्या क्या नुकसान होते हैं बावजूद इसके लगातार पराली जलाने की घटनाएं सामने आ रही हैं।
खैर, जेएनएन : पराली से फैल रहे प्रदूषण को लेकर सरकार सख्त है। इसके लिए समय समय पर जागरूकता अभियान भी जलाया जा रहा है और किसानों को समझाया जा रहा है कि पराली जलाने से क्या क्या नुकसान होते हैं, बावजूद इसके लगातार पराली जलाने की घटनाएं सामने आ रही हैं।
बैठक में एसडीएम ने दी समझाइश
इसी के मद्देनजर एसडीएम खैर अंजनी कुमार ङ्क्षसह ने पराली की घटनाओं पर अंकुश लगाने को लेकर लेखपाल व ग्राम प्रधानों के साथ थाना खैर में बैठक की। इसमें अवगत कराया कि किसी भी दशा में कहीं पर पराली ना जलाई जाए। कहीं पर पराली जलाने का संज्ञान में आता है तो संबंधित के साथ-साथ ग्राम प्रधान की जिम्मेदारी निर्धारित होगी। सभी ग्राम प्रधान अपने ग्राम पंचायतों में डुगडुगी पिटवाकर लोगों को पराली न जलाने के संबंध में जागरूक करेंगे। लेखपाल अपने-अपने क्षेत्र में निरीक्षण करेंगे। एसडीएम ने बताया कि जो भी किसान पराली जलाएगा, उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जुर्माना लगाया जाएगा। इस मौके पर ग्राम प्रधान मदनपुर उमेश शर्मा, पीपल गांव प्रधान रवि, अंडला विनय रावत, तेहरा कपिल शर्मा, रवि चौधरी प्रधान सभापुर रवि चौधरी, गिरीश पाठक वाजिदपुर प्रधान गिरीश पाठक, जरारा के प्रधान रतन लाल आदि मौजूद थे।